Duleep Trophy 2026 Live Score: ईस्ट जोन ने पहले दिन बनाए 385 रन
साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट जोन ने पहले दिन के स्टंप्स तक 4 विकेट खोकर 385 रन बना लिए हैं. कप्तान ईशान किशन ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का 10वां शतक ठोका. वो 135 गेंदों पर 111 रन बनाकर अभी भी डटे हुए हैं. दूसरे छोर पर कुमार कुशाग्र 63 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों के बीच 160 गेंदों पर 144 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है. साउथ जोन की तरफ से अभी तक मिलिंद ने 2 और विजय ने एक विकेट चटकाया. वैभव सूर्यवंशी ने 44, अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 और शिखर मोहन ने 85 रन बनाए. साउथ जोन की तरफ से खेल रहे स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज पहले दिन बेअसर साबित हुए. उन्होंने 14 ओवर में 96 रन लूटा दिए और उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली.