SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language
LIVE NOW

IND vs JAP: लास्ट ओवर थ्रिलर में भारत की जीत, 2 रन से हारा जापान, अक्षर पटेल ने बचाई टीम की लाज

India vs Japan: भारत और जापान के बीच मैच में बारिश ने खेल बिगाड़ा. मैदान गीला होने के चलते टॉस 3 घंटे देर हुआ. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. ताबड़तोड़ बैटिंग देखने के लिए फैंस बेताब थे, लेकिन बैटिंग फुस्स दिखी. जैसे-तैसे भारत ने 2 रन से मैच को अपने नाम किया.

Written By Kavya Yadav
Published: Sep 22, 2026, 08:59 AM IST | Updated: Sep 22, 2026, 01:07 PM IST
Join

India vs Japan: एशियन गेम्स से पहले फ्रेंडली मुकाबले में जापान के खिलाफ भारत ने रोमांचक जीत दर्ज की. फैंस मुकाबले में भारत की एकतरफा जीत की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन जापान ने दम दिखाया. श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था. श्रेयस अय्यर के 16 रन और संजू सैमसन के 9 रन की बदौलत मुश्किल से टीम इंडिया ने बोर्ड पर 32 रन टांगे. गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने टीम की लाज बचाई. उन्होंने आखिरी ओवर में 7 रन डिफेंड किए. भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट झटके.

22 Sep 2026, 1:39 PM

IND vs JAP Live: 2 रन से जापान को मिली हार

जापान की टीम को 2 रन से हार का सामना करना पड़ा है. लास्ट ओवर थ्रिलर में भारत 33 रन के छोटे लक्ष्य का बचाव करने में कामयाब हुआ. आखिरी ओवर में जापान को 7 रन की दरकार थी, लेकिन टीम 5 ओवर के मैच में 29 रन की बनाने में कामयाब हुई.

22 Sep 2026, 1:18 PM

IND vs JAP Live: जापान को लगा पहला झटका

जापान की टीम को पहला झटका लग गया है. ईशान किशन ने बाउंड्री लाइन के पास से एक शानदार थ्रो किया जो सीधा जाकर स्टंप में लगा. जापान टारगेट से अभी 30 रन दूर है.

22 Sep 2026, 1:07 PM

IND vs JAP Live: 5 ओवर में भारत ने बनाए 32 रन

5 ओवर के मुकाबले में जापान की टीम के सामने टीम इंडिया की बल्लेबाजी फुस्स दिखी. टीम इंडिया ने बोर्ड 32 रन बनाए. ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का जादू फेल हो गया. श्रेयस अय्यर के 16 रन की बदौलत टीम इस आंकड़े तक पहुंची. 

22 Sep 2026, 12:13 PM

IND vs JAP Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह.

जापान: लाचलान यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो-थॉमस, केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वतारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पटमोर (विकेटकीपर), चार्ली हारा-हिंज, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, मकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर

22 Sep 2026, 12:12 PM

IND vs JAP Live: वैभव फिर हुए ड्रॉप, देखें प्लेइंग-XI1`

वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 की सीरीज में मौका नहीं मिला था. अब जापान जैसी कमजोर टीम के सामने भी उन्हें नहीं खिलाया गया है. जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया गया है.
 

22 Sep 2026, 12:04 PM

IND vs JAP Live: भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग

गीले मैदान के चलते टॉस 3 घंटे देरी से हुए. 3 बार इंस्पेक्शन के बाद 12 बजे टॉस कराने का फैसला किया गया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. टीम इंडिया बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर होगी.

22 Sep 2026, 11:13 AM

IND vs JAP Live: अभी भी मैदान से चिंताजनक अपडेट, आधे घंटे बाद इंस्पेक्शन

मुकाबले में देरी और भी बढ़ गई है. अभी तक टॉस नहीं हुआ है. अंपायर्स ग्राउंड स्टाफ से बातचीत कर रहे हैं. भारतीय समयानुसार 11.45 पर फिर इंस्पेक्शन होगा.

22 Sep 2026, 9:48 AM

IND vs JAP Live: टॉस में बढ़ी देरी, 10.45 पर अंपायर फिर करेंगे निरीक्षण

गीले मैदान की वजह से टॉस में एक बार देरी फिर हो गई है. 10.30 पर अंपायर एक बार और मैदान का निरीक्षण करेंगे और उसके बाद टॉस के टाइम का फैसला करेंगे. 

22 Sep 2026, 9:42 AM

IND vs JAP Live: प्लेयर्स ने शुरू किया वॉर्म-अप

प्लेयर्स ने मैदान पर वॉर्म अप शुरू कर दिया है. दोनों कप्तान टॉस के लिए तैयार हैं. अच्छी खबर है कि बारिश अभी भी रुकी हुई है. 

22 Sep 2026, 9:19 AM

IND vs JAP Live: कितने बजे होगा टॉस

टॉस में 45 मिनट की देरी हुई है. 9 बजे टॉस नहीं हुआ, अब 9.45 पर दोनों कप्तान टॉस के लिए उतरेंगे. मैदान के ऊपर अभी भी कुछ बादल छाए हुए हैं. 

22 Sep 2026, 9:04 AM

IND vs JAP Live: मुकाबले पर बारिश का साया, टॉस में देरी

भारत और जापान के बीच मुकाबले का टॉस 9 बजे होना था, लेकिन इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. गीले मैदान की वजह से टॉस में देरी हो गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES