किचन से लेकर लिविंग एरिया में दिखते रहते हैं कॉकरोच, ये घरेलू उपाय घर से बाहर कर देंगे तिलचट्टा
बरसात के मौसम में अक्सर घरों में कॉकरोच बढ़ जाते हैं. किचन से लेकर लिविंग एरिया में कॉकरोच नजर आते हैं. आप इन उपाय से इन्हें घर से बाहर कर सकते हैं.
बरसात के मौसम में कॉकरोच की संख्या काफी बढ़ जाती है. पानी, सीलन और नमी की वजह से कॉकरोच नालियों से निकलकर घरों में आने लगते हैं. वहीं घर में इनकी संख्या तेजी से बढ़ने लगती है. किचन से लेकर लिविंग एरिया में कॉकरोच का आंतक बढ़ जाता है. कॉकरोच को घर से बाहर निकालना इतना आसान नहीं होता है. क्योंकि इनकी संख्या तेजी से बढ़ने लग जाती है. आप इन घरेलू उपाय की मदद से कॉकरोच को घर से बाहर निकाल सकते हैं.
कपूर का इस्तेमाल
कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं. कपूर की तेज गंध कॉकरोच को पसंद नहीं होती है. इसकी गंध से वह घर से दूर भाग जाएंगे. अब सवाल आता है कि कपूर का इस्तेमाल कैसे करें.
कपूर के पानी का पोछा
कॉकरोच को घर से बाहर करने के लिए आप कपूर के पानी पोछा लग सकते हैं. पोछा का पानी बनाने के लिए सबसे पहले कपूर का पाउडर बना लें. अब इस पाउडर को पोछे वाले पानी में डाल दें. इस पानी में आप नीम ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इस पोछा को लगाने से कॉकरोच घर से भाग सकते हैं.
कपूर के स्प्रे का इस्तेमाल
कॉकरोच को भगाने के लिए आप कपूर पाउडर और पानी को मिलाकर कर स्प्रे बना सकते हैं. कपूर के पानी को स्प्रे बोतल में भर लें. आपको जहां कॉकरोच नजर आए वहां पर स्प्रे कर सकते हैं.
कपूर पोटली का इस्तेमाल
कॉकरोच को भगाने के लिए आप कपूर की पोटली का इस्तेमाल कर सकते हैं. कपूर का पाउडर बिना लें, इसके बाद इस पाउडर को कपड़े की पोटली में भरकर रख दें. अब जहां पर आपको कॉकरोच ज्यादा नजर आते हैं वहां पर पोटली को रख दें.
साफ-सफाई का ध्यान
कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए घर की साफ-सफाई का खास ध्यान दें. साफ-सफाई रहने से घर में कॉकरोच नहीं आते हैं. सबसे ज्यादा कॉकरोच घर में बाथरूम, किचन के सिंक से आते हैं. ऐसे में इन दो जगह की सफाई का खास ध्यान दें. कॉकोरच गंदगी और नमी की वजह से घर में आते हैं, वहीं उनकी संख्या तेजी से बढ़ती है. बरसात के मौसम में साफ-सफाई का खास ध्यान दें.
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. इन घरेलू उपाय को करने के बाद भी अगर कॉकरोच की संख्या कम नहीं हो रही है तो आप मार्केट में मिलने वाली दवाई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.