SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कैसे गोल्ड की सफाई के बहाने चोरी होता है सोना, जान लीजिए इसके पीछे की कहानी

कुछ लोग घर में पीतल के बर्तन साफ करने के बहाने, चांदी और सोने के जेवर साफ करने लग जाते हैं. आपका सोना तो चमक जाता है लेकिन वजन काफी कम हो जाता है.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 03, 2026, 09:01 PM IST | Updated: Sep 03, 2026, 09:06 PM IST
Join

घर बैठे-बैठे सोने के गहनों को साफ कराना आपके लिए भारी पड़ सकता है. कुछ लोग आपकी आंख के सामने आपके सोने की चोरी कर सकते हैं. कई ऐसे ठग हैं जो कि घरों में पहले पीतल के बर्तन चमकाने की बात करते हैं. इसके बाद चांदी और सोने के जेवर चमकाने के लिए कहते हैं. सोना चमकाने के बहाने वह लाखों के जेवर लेकर गायब हो जाते हैं.आइए जानते हैं सोना साफ करने के बहाने कैसे आपका गोल्ड चोरी हो जाता है.  

केमिकल से चमक जाता है सोना लेकिन वजह हो जाता है कम 


गोल्ड के गहनों की सफाई के लिए कई केमिकल और पाउडर का इस्तेमाल करते हैं. ग्राहक को लगता है कि गहनों की सफाई करने से जमी पुरानी गदंगी हट जाती है, जिसके बाद सोने की असली चमक वापस आ जाती है. लेकिन कुछ ठग सफाई के बहाने सोने का कुछ हिस्सा निकाल लेते हैं. जिस वजह से गहनों का वजन कम हो जाता है.

चमक नहीं वजन की करें जांच 


गहना साफ कराने के बाद चमक तो आ जाती है लेकिन पहले की तुलना में गहने का वजन कम हो जाता है. उदाहरण के लिए अगर किसी ज्वेलरी का वजन 10 ग्राम था, तो सफाई के बाद ज्वेलरी का वजन कम निकलता है. ऐसे में ज्वेलरी की सफाई कराने से पहले और बाद में वजन की जांच जरूर करें.

केमिकल का करते हैं इस्तेमाल 


कुछ ठग सोना साफ करने के बहाने केमिकल का इस्तेमाल करते हैं. केमिकल का रिएक्शन कर आपकी आंखों के सामने सोना चुरा लेते हैं. 'एक्वा रेजिया' (Aqua Regia) एसिड का इस्तेमाल करके सोना चुराया जाता है. यह एसिड नाइट्रिक और हाइड्रोक्लोरिक एसिड का मिश्रण होता है. इस एसिड में सोना काफी तेजी से घुलकर मिक्स हो जाता है. सोने का वजन कम करने के लिए इसी केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. केमिकल में सोना के गहने को डालने से ऊपरी परत पानी में घुलकर एसिड में रह जाती है. इस तरह गहने से लगभग 20 से 30 प्रतिशत तक सोना कम हो जाता है.

ठग से बचाव के उपाय 


इस तरह के ठग से बचाव के लिए अनजान लोगों से कभी भी सोना-चांदी साफ नहीं कराना चाहिए. सोने और चांदी की ज्वेलरी को हमेशा अपने भरोसेमंद जौहरी से साफ कराना चाहिए. गहने को साफ कराने से पहले और बाद में वजन जरूर चेक करें. ताकि आपके साथ किसी तरह की ठगी ना हो.

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. सोने के गहनों को साफ करने के लिए किसी भी अनजान ग्रुप या लोगों पर भरोसा ना करें. नामी और बड़ी दुकान से ही गोल्ड की सफाई करवाएं.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES