)
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने पति रणवीर सिंह और बेटी दुआ संग फैमिली फोटो शेयर की है. फैमिली फोटो इतनी खूबसूरत है कि इंटरनेट पर फैंस का दिल पिघल गया. फोटो में दीपिका पादुकोण के सिंपल लुक ने काफी चर्चा में रहा है.
एक्ट्रेस ने अपने लुक को बेहद मिनिमल और सिंपल रखा है. उन्होंने फोटोशूट के दौरान सिंपल लुक कैरी किया हुआ. उन्होंने आउटफिट के साथ ना तो हेवी ज्वेलरी, न ही ज्यादा एक्सेसरीज और ही जरूरत से ज्यादा मेकअप किया है. उनका एलिगेंट लुक देख फैशन लवर्स की नजरें उन पर से हट ही नहीं रही है. आइए जानते हैं उनके आउटफिट की कीमत और डिजाइनर के बारे में.
Kianna Set में कराया फोटोशूट
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फोटोशूट में व्हाइट कलर का Kianna Set सपहना है. जिसे Deme by Gabriella ने डिजाइन किया है. ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार इस ड्रेस की कीमत लगभग 48,643 रुपये है. दीपिका पादुकोण ने मैटरनिटी के लिए सिंपल और मिनिमल लुक कैरी किया है.
लेस और कटवर्क
दीपिका का आउटफिट व्हाइट कलर है. इस आउटफिट में लेस और कटवर्क की डिटेलिंग नजर आ रही हैं. यहीं बारीक डिजाइन उनके लुक को सॉफ्ट और एलिगेंट लुक दे रहा है. टॉप फ्रंट कट आउट में डिजाइन है जो कि उनके बेबी बंप को हाईलाइट कर रहा है. वहं रणवीर सिंह ने भी पत्नी से मैचिंग करते हुए व्हाइट कलर का आउटफिट कैरी किया हुआ है. बेटी दुआ ने भी व्हाइट कलर की शर्ट कैरी की है.
सिंपल हेयर स्टाइल
दीपिका पादुकोण ने टॉप के साथ मैचिंग कलर और डिजाइन का लेस ट्राउजर कैरी किया है. व्हाइट आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को क्लासी और मिनिमल रखा है. दीपिका पादुकोण ने सिंपल और क्लासी लुक के लिए लूज बीच वेव्स हेयरस्टाइल कैरी किया है. उनके लुक को क्लासी बना रहा है.
दीपिका पादुकोण दूसरी प्रेग्नेंसी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अप्रैल में बेटी दुआ की फोटो शेयर की थी. फोटो में दुआ प्रेग्नेंसी किट पकड़े हुए थीं. इस फोटो के जरिए कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कोई कैप्शन नहीं लिखा था. कपल ने इवल आई का इमोजी शेयर किया था. दीपिका पादुकोण की पहली प्रेग्नेंसी 38 साल की उम्र में हुई थी. दीपिका ने पहली प्रेग्नेंसी के दौरान काफी काम किया था.