App

चावल के आटे से बना लें यूपी-बिहार की देसी डिश 'फरा', नोट करें 'दाल पीठा' की रेसिपी

उत्तर प्रदेश और बिहार में दाल और चावल के आटे से एक डिश बनाई जाती है जिसे दाल फरा या दाल पिठा कहते हैं. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

चावल के आटे से बना लें यूपी-बिहार की देसी डिश 'फरा', नोट करें 'दाल पीठा' की रेसिपी

बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग एक देसी डिश बनाते हैं जो कि अधिकतर लोगों की पसंदीदा डिश है. इस डिश को स्नैक्स के तौर पर खाया जाता है. ये टेस्टी के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद भी है. बिहार-यूपी में दाल और चावले के आटे से बनी डिश को सुबह या शाम को खाया जाता है. इस डिश को ब्रेकफास्ट या फिर शाम के स्नैक्स में खा सकते हैं. आइए जानते हैं चावल के आटे और दाल से बनी इस टेस्टी डिश की रेसिपी.

सामग्री 

 

  • 2 से 3 कप चावल का आटा 
  • 1 कप दाल चने की दाल 
  • पानी 
  • कद्दूकस किया हुआ अदरक 
  • 1 चुटकी हींग 
  • 1 छोटा चम्मच जीरा 
  • 2 से 3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च 
  • आधा चम्मच हल्दी 
  • 1 मीडियम साइज का प्याज 
  • 2 से 3 चम्मच हरा धनिया 
  • 2 बड़े चम्मच तेल 
  • नमक

विधि 

 

  • दाल फरा बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप दाल लें. इसके बाद दाल को अच्छे से धो लें. अब इस दाल को पानी में डालकर 6 से 7 घंटे के लिए भिगोकर रख दें. आप दाल को एक रात पहले भी भिगो कर रख सकते हैं.
  • अब दाल की स्टफिंग बनानी है. अब पानी में भिगी हुई दाल को पानी से निकाल लें. इसे किसी बड़े बर्तन में निकाल लें. अब इसमें एक चम्मच जीरा, 2 से 3 बारीक कटी हुई मिर्च, 1 चुटकी हींग को मिलाकर दाल को दरदरा पीस लें.
  • दाल को पीसने के बाद इसमें आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाएं.
  • अब दाल के इस मिश्रण में 2 से 3 चम्मच हरा धनिया बारीक काटकर मिक्स कर लें. लीजिए आपकी फरा और दाल पिठा बनाने के लिए स्टफिंग तैयार है.
  • चावल के आंटे को अलग तरह से गूंथा जाता है. सबसे पहले आटा गूंथने के लिए गर्म पानी कर लें. गर्म में पानी चुटकीभर नमक डाल दें. पानी गुनगुना हो जाए तो इस पानी से आटा गूंथ लें. ठंडे पानी से चावाल का आटा नहीं गूंथा जाता है. इसे गर्म या गुनगुने पानी से ही गूंथना होता है.
  • तैयार आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें. इसके बाद इसे पूरी की तरह बेल लें.
  • अब इन पूरियों में स्टफिंग भर लें. अब इसे मोड़कर आधा चांद का शेप दें. आप किनारे बंद भी कर सकते हैं या फिर ओपन भी रख सकते हैं.
  • इस दौरान आप अपना स्टीमर तैयार कर लें. अब सभी फरा को स्टीमर में डालकर 7 से 8 मिनट तक पकाएं. जब आटा ट्रांसपेरेंट नजर आने लग जाए तो समझ लीजिए आपका फरा बनकर तैयार है. इसके अलावा दाल चिपचिपी ना लगे.
  • लीजिए आपका फरा बनकर तैयार है.
  • आप फ्राई फरा भी खा सकते हैं. फ्राई फराह बनाने के लिए एक प्याज काट लें.
  • एक कड़ाही लें, इसमें तेल डाल दें. इसके बाद इसमें जीरा और प्याज डालकर इसे भून लें. अब इनमें फरा डाल दें. इसके ऊपर लाल मिर्चा और नमक डालकर इसे अच्छे से फ्राई कर लें. लीजिए आपका फ्राई फरा भी तैयार है. इसे आप कॉफी या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं.
  •  

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More