SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कौन हैं झारखंड बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, जिन पर PM मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन ने जताया भरोसा

गजेंद्र पटेल मध्य प्रदेश के खरगोन बड़वानी (ST) लोकसभा क्षेत्र सांसद हैं. इस सीट से वह दो बार चुनाव जीते हैं. अब उनको झारखंड बीजेपी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है.

Written By Shailendra
Published: Sep 23, 2026, 04:02 PM IST | Updated: Sep 23, 2026, 04:53 PM IST
Image Credit: झारखंड बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल (File-Photo)
Join

झारखंड में बीजेपी ने संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए संगठनात्मक बदलाव किया है. इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड के लिए भी नई जिम्मेदारी तय की है और गजेंद्र सिंह पटेल को झारखंड बीजेपी का नया प्रभारी बनाया है. गजेंद्र सिंह पटेल के झारखंड बीजेपी का प्रभारी बनते ही उनकी चर्चा खूब होने लगी. सियासी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले इनके बारे में जानना चाह रहे हैं कि आखिर कौन हैं झारखंड बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल? जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भरोसा जताया है. चलिए इस ऑर्टिकल में जानते हैं गजेंद्र सिंह पटेल के बारे में सबकुछ.

सबसे पहले जानते हैं कि गजेंद्र सिंह पटेल को झारखंड भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश प्रभारी कब बनाया गया है. इनके नाम की घोषणा कब की गई. 23 सितंबर, 2026 दिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड के पार्टी प्रभारी के नाम के तौर पर गजेंद्र सिंह पटेल का ऐलान किया. झारखंड में गजेंद्र पटेल के साथ काम करने के लिए सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है.

कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जानिए  
झारखंड भारतीय जनता पार्टी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. 16 फरवरी, 1975 को बड़वानी में उनका जन्म हुआ. गजेंद्र सिंह पटेल के पिता का नाम उमराव सिंह पटेल है. उनकी माता का नाम सुशीला बाई पटेल है. उन्होंने बड़वानी के शासकीय महाविद्यालय से बीए और इंदौर के क्रिश्चियन कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की है. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि गजेंद्र पटेल के पिता उमराव सिंह पटेल बड़वानी से विधायक रहे चुके हैं. साथ ही वह मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुके हैं.

वह खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद हैं. गजेंद्र पटेल खरगोन बड़वानी (ST) लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व साल 2019 के बाद लगातार दूसरी बार लोकसभा सदस्य चुने गए. साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने खरगोन सीट से जीत दर्ज की. गजेंद्र पटेल लंबे वक्त से बीजेपी में संगठनात्मक जिम्मेदारियों को उठा रहे हैं. संसद में वे सामाजिक न्याय और अधिकारिता संबंधी समिति के सदस्य हैं. पशुपालन, डेयरी और मत्स्य मंत्रालय की सलाहकार समिति से भी जुड़े रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने गजेंद्र पटेल को अपनी टीम में शामिल करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंप रखी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES