भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /झारखंड
  • /गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी लगा रही झाड़ू-पोछा: सुनीता उरांव किराया चुकाने के लिए रहीं सफाई काम, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी लगा रही झाड़ू-पोछा: सुनीता उरांव किराया चुकाने के लिए रहीं सफाई काम, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

5 मेडल जीतने वाली सुनीता उरावं झाड़ू-पोछा करने को मजबूर हैं. वह खेल निदेशालय में सफाई का काम कर रहीं हैं. अब इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है.

Edited ByShailendra
Published: Sep 13, 2026, 09:42 PM IST|Updated: Sep 13, 2026, 09:53 PM IST
joinshare
गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी लगा रही झाड़ू-पोछा: सुनीता उरांव किराया चुकाने के लिए रहीं सफाई काम, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
Image Credit: झारखंड के लिए 5 मेडल जीतने वाली सुनीता कर रहीं झाड़ू-पोछा, बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर साधा निशाना (Photo- वीडियो ग्रैब)

About the Author

    Shailendra

    Shailendra

    शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    2

    PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

    3

    SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

    4

    एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

    5

    BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    झारखंड के खेल निदेशालय में गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी सुनीता उरांव के झाड़ू-पोछा करने का मामला सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. मरांडी ने कहा है कि थ्रोबॉल और वॉलीबॉल में झारखंड के लिए दो गोल्ड समेत पांच मेडल जीतने वाली खिलाड़ी को उसकी योग्यता के अनुरूप सम्मानजनक रोजगार मिलना चाहिए. सुनीता उरांव पिछले कई वर्षों से रांची के मोरहाबादी स्थित खेल निदेशालय परिसर में झाड़ू-पोछा का काम कर रही हैं.

    सुनीता उरांव के मुताबिक, उन्हें इसके लिए करीब 10 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं, लेकिन कई बार भुगतान में देरी होती है. वह करीब आठ घंटे काम करती हैं और मिलने वाला पैसा किराया और दूसरी जरूरतों में खर्च हो जाता है. सुनीता ने थ्रोबॉल और वॉलीबॉल में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए दो गोल्ड, एक सिल्वर समेत पांच मेडल जीते हैं.

    उन्होंने तमिलनाडु और राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया है. सुनीता के माता-पिता नहीं हैं और वह अपने भाई-भाभी के साथ रहती हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है. उनका एक भाई ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है. सुनीता का कहना है कि आर्थिक मजबूरी के कारण उसे यह काम करना पड़ रहा है. सुनीता ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपनी योग्यता के अनुरूप नौकरी दिलाने की अपील करते हुए कहा कि वह अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ना चाहती हैं.

    झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं के हित में काम करने के बजाय अन्य मदों में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि अगर सरकार के पास प्रचार-प्रसार और दूसरे कार्यों के लिए संसाधन हैं, तो सुनीता जैसी प्रतिभावान खिलाड़ी के सम्मानजनक भविष्य के लिए क्यों नहीं.

    इनपुट: आईएएनएस

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Ranchi News