SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

साहिबगंज में सनसनी: दो महीने पहले हुई थी विपोल की शादी, अब खेत में पड़ा मिला शव

साहिबगंज में नवविवाहित युवक की संदिग्ध मौत होने से सनसनी फैल गई है. युवक शौच करने के लिए घर से बाहर निकला था. बहुत देर तक वापस नहीं आया, तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इस दौरान उसका शव मिला.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 08, 2026, 01:53 PM IST | Updated: Oct 08, 2026, 02:06 PM IST
Image Credit: साहिबगंज में खेत में पड़ा मिला युवक का शव (फाइल फोटो)
Join

झारखंड के साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा तालबन्ना गांव में बुधवार (7 अक्तूबर, 2026) देर रात रात 18 वर्षीय युवक विपोल मंडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसका शव घर से कुछ दूरी पर खेत के पास पड़ा मिला. परिजनों ने गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है. विपोल की करीब दो महीने पहले ही शादी हुई थी. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और गांव में भी तनाव का माहौल है.

शौच जाने की बात कहकर निकला था बाहर
मिली जानकारी के अनुसार, विपोल बुधवार रात करीब आठ बजे शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था. देर रात करीब 12 बजे तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई. इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान घर से कुछ दूरी पर विपोल जमीन पर मृत पड़ा मिला. परिजनों के अनुसार, विपोल के गले पर गहरे निशान मिले हैं. इन्हीं निशानों के आधार पर गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
स्थानीय लोगों के मुताबिक, विपोल का गांव के ही कुछ लोगों के साथ पहले से विवाद चल रहा था. परिजनों और स्थानीय लोगों को आशंका है कि पुरानी रंजिश के कारण वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है. हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के कारण या किसी आरोपी की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है. घटना की सूचना मिलने के बाद जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय गुरुवार को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ दोहरा हत्याकांड: अदालत ने 10 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा, दो महिलाएं बरी, प्रत्येक पर 1 लाख का जुर्माना

सभी पहलुओं की जांच कर रही पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

-आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES