App

साहिबगंज में ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार: पाकिस्तानी और नेपाली करेंसी साथ 3 मोबाइल फोन भी बरामद

Sahibganj News: झारखंड के साहिबगंज में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ब्रह्मपुत्र मेल के जनरल डिब्बे से बांग्लादेशी युवक सुमोन मियां को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान उसके पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र, पाकिस्तानी और नेपाली करेंसी समेत तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए.

साहिबगंज में ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार: पाकिस्तानी और नेपाली करेंसी साथ 3 मोबाइल फोन भी बरामद
Image Credit: साहिबगंज में ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार (zee media)

Sahibganj News: बांग्लादेशी और विदेशी करेंसी के साथ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया है. युवक जो कि ब्रह्मपुत्र मेल के जनरल डिब्बे में सफर कर रहा था. उस युवक के पास से बांग्लादेश का पहचान पत्र, दो कीपैड मोबाइल औक एक बड़ा एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया है. RPF ने जिस युवक को गिरफ्तार किया है उसका नाम सुमोन मियां है जो ट्रेन संख्या 15657 ब्रह्मपुत्र मेल से सफर कर रहा था और साहिबगंज में गिरफ्तार हुआ.

जवानों को देखकर घबरा गया युवक
ऐसा बताया जा रहा है कि मोहम्मद सुमोन मियां 8 अक्टूबर को दिल्ली से गुवाहाटी जाने के लिए ब्रह्मपुत्र मेल में सवार हुआ था. उसी रात करीब 9 बजे वह जनरल बोगी की सीट पर सो रहा था. जब ट्रेन मिर्जाचौकी और करमटोला से होते हुए साहिबगंज की ओर बढ़ रही थी, तभी वह गिरने लगा इस दौरान उसने ट्रेन रोकने वाली जंजीर पकड़ ली. जंजीर खींचे जाने से ट्रेन रुक गई. इसके बाद ट्रेन रुकने का कारण जानने के लिए आरपीएफ के जवान संबंधित बोगी में पहुंचे. जवानों को देखकर सुमोन मियां घबरा गया. पूछताछ के दैरान उसने स्वीकार किया कि वह बांगलादेश का नागरिक है.

पूछताछ के बाद केस दर्ज
आरपीएफ ने पूछताछ के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया. तलाशी के दौरान उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली करेंसी भी बरामद की गई. इसके अलावा बांग्लादेश का पहचान पत्र और तीन मोबाइल फोन मिले. पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले तीन महीने से जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में अपने साथियों के साथ रह रहा था और वहां कबाड़ का काम करता था.

मामले में आगे की जांच जारी
बताया गय कि जम्मू-कश्मीर में बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तारी की खबरों के बाद वह अपने साथियों के साथ दिल्ली पहुंचा था. इसके बाद उसने ब्रह्मपुत्र मेल से गुवाहाटी जाने की योजना बनाई थी. वहां से बांग्लादेश जाने का इरादा था, लेकिन इससे पहले ही वह साहिबगंज में आरपीएफ के हत्थे चढ़ गया. फिलहाल, मामले में आगे की जांच और पूछताछ की जा रही है.

रिपोर्ट: पंकज वर्मा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो