App

चौपारण घाटी में भीषण सड़क हादसा: रजरप्पा दर्शन को निकले युवक की मौत, 4 घायल

लखीसराय के 5 दोस्तों की कार चौपारण घाटी में पलट गई. इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि, तीन सदर अस्पताल में भर्ती हैं. बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. ये सभी लोग रजरप्पा जा रहे थे.

चौपारण घाटी में भीषण सड़क हादसा: रजरप्पा दर्शन को निकले युवक की मौत, 4 घायल
Image Credit: रजरप्पा जा रहे लखीसराय के 5 दोस्तों की कार चौपारण घाटी में पलटी, एक की मौत, तीन सदर अस्पताल में भर्ती (Photo- वीडियो ग्रैब)

बिहार के लखीसराय से झारखंड के हजारीबाग के रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए निकले पांच दोस्तों की कार चौपारण के पास घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया गया कि गुरुवार की रात के समय मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए. घायलों में तीन को हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर किए जाने की जानकारी है.

किसी दूसरी गाड़ी से टक्कर होने की बात सामने नहीं आई
घायलों ने बताया कि सभी पांच युवक लखीसराय के रहने वाले हैं और दोस्त हैं. वे रजरप्पा में पूजा करने के लिए कार से निकले थे. दुर्घटना के संबंध में एक घायल ने बताया कि कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई. किसी दूसरी गाड़ी से टक्कर होने की बात सामने नहीं आई है.

हादसा गुरुवार की रात में घाटी के मोड़ के पास हुआ
घायलों के अनुसार, हादसा गुरुवार की रात में घाटी के मोड़ के पास हुआ. कुछ युवक कार में पीछे की सीट पर सो रहे थे, इसलिए उन्हें दुर्घटना की पूरी जानकारी तत्काल नहीं हो सकी.

पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही मृतक की पहचान स्पष्ट होगी
घायलों की पहचान राहुल कुमार, करण कुमार, नीरज कुमार और संजय साहू के रूप में बताई गई है. सभी लखीसराय के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं. वहीं, मृतक के नाम को लेकर घायलों के बयान में अलग-अलग जानकारी सामने आई है, इसलिए पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही मृतक की पहचान स्पष्ट होगी.

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
घायल युवकों ने यह भी बताया कि वे नशे की हालत में नहीं थे. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की भी जांच की जा रही है.

रिपोर्ट: यदुमेंद्र मन्नू

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More