SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रांची देखेगा अभिषेक-सूर्यवंशी के छक्केः JSCA स्टेडियम में IND Vs WI टी-20 मैच के टिकटों की बिक्री शुरू, जानें कीमत और टाइमिंग

India vs West Indies: रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 मैच को लेकर टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है. आज सुबह 9 बजे से लेकर 4 बजे तक टिकट मिलेगा.

Written By Rupak Kumar
Published: Oct 05, 2026, 09:17 AM IST | Updated: Oct 05, 2026, 09:54 AM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 मैच को लेकर जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. रांची के क्रिकेट प्रेमियों में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी क्रम में आज सुबह 9 बजे से जेएससीए स्टेडियम में टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है. टिकट आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खरीदे जा सकते हैं. वहीं, टिकट की कीमत 1,600 रुपये से लेकर 18,000 रुपये तक रखी गई है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच  यहां दूसरा टी-20 मैच खेला जाएगा.

दर्शकों की भीड़ को देखते हुए कुल 6 टिकट काउंटर बनाए गए हैं
JSCA क्रिकेट स्टेडियम रांची में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे हाई-वोल्टेज T-20 मैच का लुत्फ यदि आप भी उठाना चाहते हैं तो देर मत कीजिए, क्योंकि आज 9 बजे से टिकट की बिक्री शुरू हो गई है. टिकट आप सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 4 बजे तक खरीद सकते हैं. वहीं दोपहर के समय 12:30 से 1:30 बजे तक एक घंटे का लंच ब्रेक होगा. टिकट खरीदने के लिए दर्शकों की भीड़ को देखते हुए कुल 6 टिकट काउंटर बनाए गए हैं. 4 काउंटर आम लोगों के लिए तो वहीं 2 काउंटर महिलाओं व दिव्यांगजनों के लिए बनाए गए हैं.

टिकट की कीमत 1600 से लेकर 18000 तक है
50 हजार के दर्शकों की क्षमता रखने वाले इस क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखने के लिए टिकट की कीमतों की बात करें तो इस मैच के लिए टिकट की अलग-अलग कीमत रखी गई है. जिसकी कीमत 1600 से लेकर 18000 तक है. काउंटर से टिकट लेते समय आपको आधार कार्ड साथ रखना अनिवार्य है. आपको बता दें कि काउंटर से एक आदमी अधिकतम दो टिकट ही ले सकता है.

सारे मैच भारतीय समयानुसार शाम को 7 बजे से खेला जाएगा
आपको बता दें कि अभी वेस्टइंडीज भारत के दौरे पर है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 5 टी-20 मैच खेलना है. यह सारे मैच भारतीय समयानुसार शाम को 7 बजे से खेला जाएगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला कल यानी 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना में खेला जाएगा तो वहीं दूसरा टी20 मैच 9 अक्टूबर, रांची में होगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES