SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रांची CRPF कैंप में हवलदार की मौत से हड़कंप: ड्यूटी के बाद AK-47 से खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi News: रांची के तिरील स्थित CRPF कैंप में हवलदार भुवनेश्वर पाल की गोली लगने से मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, ड्यूटी खत्म करने के बाद सर्विस राइफल AK-47 से खुद को गोली मार ली. पुलिस और FSL टीम मामले की जांच में जुटी है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Sep 27, 2026, 07:24 PM IST | Updated: Sep 27, 2026, 07:31 PM IST
Image Credit: रांची CRPF कैंप में हवलदार की मौत से हड़कंप, ड्यूटी के बाद AK-47 से खुद को मारी गोली (ZEE MEDIA)
Join

Ranchi News: राजधानी रांची के तिरील स्थित सीआरपीएफ कैंप में गोली चलने से हड़कंप मच गया है. इस कैंप में तैनात सीआरपीएफ के हदलदार भुवनेश्वर पाल की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई. शुरुआत में मिली जानकारी के अनुसार, जवान की ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपने कमरे में जाकर अपनी सर्विस राइफल AK-47 से खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज आने के बाद कैंप में मौजूद अन्य जवानों को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद कैंप में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि, जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है.

FSL टीम ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद विधानसभा पुलिस और FSL टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटनास्थल से कुछ जरूरी सबूत जुटाकर मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस यह पतै लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय कमरे में जवान के अलावा कोई और तो नहीं था. साथ ही, जवान की ड्यूटी और घटना से पहले की परिस्थितियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है.

परिजनों को दी गई सूचना
मृतक की पहचान भुवनेश्वर पाल के रूप में हुई है जो मूल रूप से डालटनगंज के रहने वाले थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी.  इसके बादज पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद जवान के शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. जवान की अचानक हुई मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है.

आत्महत्या की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस
फिलहाल जवान की मौत का क्या कारण है उसका खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है. जांच के दौरान पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाल रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही जवान की मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी.

रिपोर्ट: कामरान जलीली

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES