SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रामगढ़ में सनसनीखेज वारदात, घर में घुसकर हमलावरों ने CCL कर्मी की चाकू से गोदा, पत्नी को बांधकर हो गए फरार

रामगढ़ में घर में घुसकर CCL कर्मी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. इस दौरान हमलावर उनकी पत्नी को रस्सी से बांधकर मौके से फरार हो गए. इस घटना को आखिर क्यों अंजाम दिया गया, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 18, 2026, 04:26 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 04:39 PM IST
Image Credit: रामगढ़ में CCL कर्मी की चाकू मारकर हत्या (फाइल फोटो)
Join

झारखंड के रामगढ़ जिले के गिद्दी इलाके से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. घर में घुसकर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के एक कर्मी की हत्या कर दी गई. दो हमलावरों ने मंगलेश कुमार उर्फ हैप्पी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमलावर यही तक नहीं रुके, इसके बाद उन्होंने उनकी पत्नी को रस्सी से बांध दिया और फिर फरार हो गए. वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. फिलहाल, पुलिस इस हत्याकांड की जांच में जुटी हुई है.

पत्नी के साथ टीवी देख रहे थे तभी...

शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 12:30 बजे की है. मंगलेश कुमार घर में अपनी पत्नी के साथ बैठकर टीवी देख रहे थे. इसी दौरान दो लोग अचानक घर में दाखिल हुए और उन पर चाकू से हमला कर दिया. हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान मंगलेश की पत्नी ने हमलावरों से पति को छोड़ देने की गुहार लगाई. साथ ही, उन्होंने हमलावरों से ये भी कहा कि घर में से जो कुछ चाहिए, वे ले लें, लेकिन उनके पति को नुकसान न पहुंचाएं.

मंगलेश की पत्नी को रस्सी से बांधा

हालांकि, हमलावरों ने उनकी बात नहीं मानी और मंगलेश पर हमला करना जारी रखा. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने मंगलेश की पत्नी को रस्सी से बांध दिया, ताकि वह तत्काल मदद न मांग सकें. इसके बाद वे मौके से फरार हो गए. घटना के बाद महिला किसी तरह आसपास के लोगों तक पहुंचीं. मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों को इस पूरे वारदात की जानकारी कैसे मिली, इस बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं है.

यह भी पढ़ें: बोकारो में भीषण ब्लास्ट: धमाके से उड़ गया घर के निचले तल्ले का कोना-कोना, बाल-बाल बचे पांच लोग

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सुबह घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने गिद्दी पुलिस को सूचना दी. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस हमलावरों की पहचान करने और घटना के क्रम का पता लगाने में जुटी है. यह भी जांच की जा रही है कि वारदात के पीछे लूटपाट, आपसी रंजिश या कोई अन्य कारण था. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

-आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES