SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एक करोड़ के इनामी असीम मंडल समेत 6 नक्सलियों के पोस्टर जारी, पुलिस ने मांगी सूचना

Jamshedpur News: जमशेदपुर के दलमा क्षेत्र में सक्रिय एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश समेत छह वांछित नक्सलियों के नए पोस्टर पुलिस ने जारी किए हैं. ग्रामीणों से सूचना देने की अपील की गई है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Aug 31, 2026, 10:30 PM IST | Updated: Aug 31, 2026, 10:40 PM IST
Image Credit: एक करोड़ के इनामी असीम मंडल समेत 6 नक्सलियों के पोस्टर जारी, पुलिस ने मांगी सूचना
Join

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर के दलमा क्षेत्र में सक्रिय एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश के दस्ते को लेकर पुलिस ने नया पोस्टर जारी किया है. पुलिस ने असीम मंडल के दस्ते में बचे छह वांछित नक्सलियों के पोस्टर जारी किए हैं.इन पोस्टरों को एमजीएम, पटमदा, बोड़ाम और घाटशिला समेत सीमावर्ती इलाकों के गांवों, चौक-चौराहों और प्रमुख स्थानों पर लगाया जा रहा है. ग्रामीणों से नक्सलियों की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की जा रही है.

पुलिस की ओर से जारी पोस्टर में सभी छह नक्सलियों की तस्वीर, नाम और उनके सिर पर घोषित इनाम की राशि की जानकारी दी गई है. वांछित नक्सलियों में एक करोड़ रुपये का इनामी असीम मंडल उर्फ आकाश, 15 लाख रुपये का इनामी राम प्रसाद उर्फ सचिन, 10 लाख रुपये की इनामी सचिन की पत्नी मीता, 5 लाख रुपये का इनामी मंगल सिंह सरदार, 2 लाख रुपये की इनामी मालती मुर्मू और एक लाख रुपये का इनामी बुलू महतो शामिल हैं.

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि इन नक्सलियों के बारे में किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखने का भरोसा भी पुलिस ने दिया है. साथ ही, पुलिस की ओर से नक्सलियों के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति को निर्धारित इनाम की राशि दिए जाने की बात कही गई है.

वहीं, दलमा और इसके सीमावर्ती इलाकों में कोबरा बटालियन के साथ पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. बताया जा रहा है कि मदन महतो की गिरफ्तारी के बाद से असीम मंडल और उसके दस्ते की गतिविधियों की कोई स्पष्ट जानकारी पुलिस को नहीं मिली है. पुलिस का मानना है कि असीम मंडल अपने पांच साथियों के साथ दलमा और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय हो सकता है.

रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES