SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'ढुलू महतो नहीं ढोल बाबू': विधायक जयराम ने उड़ाया मजाक, तो सांसद का पलटवार- जो साड़ी पहनकर भागा...

धनबाद सांसद ढुलू महतो और विधायक जयराम महतो के बीच तीखी बयानबाजी जारी है. इस बीच डुमरी विधायक ने सांसद ढुलू महतो का मजाक उड़ाया. उन्होंने ढुलू महतो को ढोल बाबू कहा. वहीं, सांसद ने भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 09, 2026, 07:42 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 07:47 PM IST
Image Credit: सांसद ढुलू महतो और विधायक जयराम महतो के बीच तीखी बयानबाजी (Z News)
Join

धनबाद बीजेपी सांसद ढुलू महतो और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच तीखी बयानबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है. दोनों जनप्रतिनिधि लगातार एक-दूसरे पर हमलावर हैं. डुमरी विधायक जयराम महतो ने धनबाद सांसद पर तंज कसते हुए कहा कि सांसद पहले राम के भक्त थे, अब जयराम के भक्त बन गए हैं. उन्होंने सांसद का मजाक भी उड़या और कहा कि ढुलू महतो तो 'ढोल महतो' हैं, उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता. उन्हें संसदीय कार्यप्रणाली तक की जानकारी नहीं है.

विधायक जयराम महतो ने आगे कहा कि बोकारो एयरपोर्ट के नाम पर सांसद ढुलू महतो ने पहले विरोध किया था और आज बिनोद बिहारी महतो के नाम पर जनभावनाओं से खेल रहे हैं. जयराम ने कहा कि वे नक्सली विचारधारा के खिलाफ हैं, लेकिन लोग नक्सली क्यों बने? यह जानने की जरूरत है. उन्होंने पूर्व सांसद सुनील महतो की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी हत्या के पीछे कई लोग शामिल थे, क्योंकि वे केंद्रीय कोयला मंत्री बनने वाले थे और उसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी.

दूसरी ओर सांसद ढुलू महतो ने विधायक जयराम महतो पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है. जयराम महतो नक्सली विचारधारा पर चलने वाले व्यक्ति हैं. वे सुनील महतो की हत्या करने वाले उग्रवादियों के पक्ष में बात करते हैं.

सांसद ने आगे हमला बोलते हुए कहा कि जो इंसान साड़ी पहनकर भागा था, उसकी क्या बात करनी? वह माफियाओं से पैसा लेकर उनके ही खिलाफ बोलने का नाटक करता है. उसने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया है.

बता दें कि धनबाद सांसद ढुलू महतो और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच राजनीतिक विवाद चल रहा है. हालांकि, अब दोनों नेताओं के बीच सियासी मामला निजी हमले के तौर पर बदला जा रहा है. दरअसल, इसकी शुरुआत तब हुई, जब साल 2026 के सितंबर महीने में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के प्रमुख जयराम महतो ने धनबाद सांसद ढुलू महतो को खुली चुनौती दी थी. उन्होंने धनबाद या गिरिडीह से निर्दलीय चुनाव लड़ने की सीधी चुनौती दी थी. इसके बाद से दोनों नेताओं के बीच खूब बयानबाजी होने लगी.

रिपोर्ट: नितेश मिश्रा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES