SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार के बाद अब झारखंड में मनचलों का तांडवः गढ़वा में नर्सिंग छात्रा से छेड़खानी, जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास, ऐसे बची युवती

बिहार के बाद अब झारखंड के गढ़वा जिले से लड़की के साथ छेड़खानी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मनचले ने नर्सिंग की छात्रा से ना सिर्फ छेड़खानी की बल्कि उसका अपहरण करने की कोशिश की. घटना रंका थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.

Edited By K. Raj Mishra
Published: Oct 01, 2026, 01:00 PM IST | Updated: Oct 01, 2026, 01:22 PM IST
Image Credit: रंका पुलिस स्टेशन (Zee Media)
Join

बिहार के बाद अब झारखंड में मनचलों का कहर देखने को मिल रहा है. यहां गढ़वा जिले में एक मनचले ने नर्सिंग की छात्रा से ना सिर्फ छेड़खानी की बल्कि उसका अपहरण करने की कोशिश की. हालांकि, लड़की के शोर मचाने से युवक अपने इरादों में कामयाब नहीं हो सका. जानकारी के मुताबिक, गढ़वा जिला के रंका थाना क्षेत्र के बरवाही जंगल के समीप नर्सिंग कॉलेज जा रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी और जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया. छात्रा के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया. छात्रा ने रंका थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत की है.

जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

छात्रा के अनुसार, वह घर से रंका स्थित नर्सिंग कॉलेज जाने के लिए निकली थी. घर से कुछ दूर पैदल चलकर वह ऑटो पकड़ने जा रही थी. इसी दौरान बाइक से पहुंचे एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी. छात्रा ने इसका विरोध करते हुए वहां से आगे बढ़ने का प्रयास किया. आरोप है कि युवक ने छात्रा का पीछा किया और उसका हाथ पकड़कर जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया. 

युवती ने दर्ज कराई नामजद FIR

युवती के मुताबिक, आरोपी ने उसको गलत तरीके से स्पर्श भी किया था. हालांकि, छात्रा के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया. शिकायत में छात्रा ने युवक की पहचान मोख्तार अंसारी के रूप में की है, जो कटरा गांव का रहने वाला बताया गया है. पुलिस ने छात्रा के लिखित आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और लगाए गए आरोपों का सत्यापन कर रही है.

बिहार में कई घटनाएं देखने को मिलीं

इससे पहले बिहार से इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद से इस तरह की घटनाओं में एकाएक तेजी देखने को मिली. इस घटना के बाद बांका, भागलपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और बेगूसराय जिले से ऐसी घटनाएं सामने आईं. हालांकि, इनमें से कई घटनाएं काफी पुरानी थीं, जिनके वीडियो अब अचानक से वायरल हो गए. पुरानी घटनाएं होने के बावजूद बिहार पुलिस ने लगभग सभी घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की. जमुई कांड के मुख्य आरोपी रंजन यादव को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर करके गिरफ्तार किया था. इस मामले में सात लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

रिपोर्ट- आशीष प्रकाश

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES