SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

निशा भगत के सुसाइड पर गरमाई झारखंड की सियासत, बाबूलाल मरांडी ने कहा, 'वीडियो में सीएम का नाम लिया'

निशा भगत सुसाइड मामले पर झारखंड की राजनीति का पारा हाई हो गया है. बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने सीधे तौर पर सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए.

Edited By Shailendra
Published: Nov 06, 2026, 04:19 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 04:28 PM IST
Image Credit: निशा भगत सुसाइड केस में बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर हमला बोला (Photo-वीडियो ग्रैब)
Join

आदिवासी नेत्री निशा भगत ने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले उन्होंने लाइव वीडियो के जरिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन और कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे. इस घटना के बाद झारखंड की सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए मामले में नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है.

वीडियो में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कुछ अन्य लोगों के नाम लिए

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि निशा भगत जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करती थीं. आत्महत्या से पहले जारी वीडियो में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कुछ अन्य लोगों के नाम लिए हैं. मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. जमीन पर अवैध कब्जे और जमीन दलालों का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए वीडियो में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की.

आदित्य साहू ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए

वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आत्महत्या से पहले निशा भगत ने वीडियो जारी कर अपनी परेशानी और प्रताड़ना की बात कही थी. इसके बावजूद पुलिस समय रहते कार्रवाई नहीं कर सकी. आदित्य साहू ने कहा कि अगर पुलिस तत्काल सक्रिय होती तो शायद निशा भगत की जान बचाई जा सकती थी. उन्होंने मामले की त्वरित जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की.

'एक आदिवासी बेटी ने आत्महत्या से पहले सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए'

इधर, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि एक आदिवासी बेटी ने आत्महत्या से पहले सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में बेटियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. संजय सेठ ने निशा भगत के वीडियो में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनकी गिरफ्तारी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से सामने आकर इस मामले में जवाब देने की मांग की.

रिपोर्ट: कामरान जलीली

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर लाइव आकर निशा भगत ने किया सुसाइड, थाना प्रभारी से फोन पर बोलीं- जीवन लीला समाप्त कर रही हूं

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES