SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धनबाद के अमलाबाद घाट पर हादसा: जितिया पर्व पर नानीघर आई सोनाक्षी दामोदर नदी में डूबी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

धनबाद में जितिया पर्व के दौरान दामोदर नदी में स्नान करने गई सोनाक्षी कुमारी नाम की लड़की डूब गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल, एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 03, 2026, 04:22 PM IST | Updated: Oct 03, 2026, 04:27 PM IST
Image Credit: जितिया पर्व पर नानीघर आई सोनाक्षी दामोदर नदी में डूबी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी (Z News)
Join

धनबाद जिले के लोदना स्थित अपने नानी के घर जितिया पर्व मनाने पहुंची 16 वर्षीया सोनाक्षी कुमारी दामोदर नदी में डूब गई. घटना के करीब 26 घंटे बीत जाने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. 3 अक्टूबर, 2026 दिन शनिवार को भी नदी के किनारे और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश जारी रही.

अमलाबाद घाट पर दामोदर नदी में सोनाक्षी डूब गई
बताया जा रहा है कि 2 अक्टूबर, 2026 दिन शुक्रवार को सुदामडीह थाना क्षेत्र स्थित बिरसा पुल के समीप अमलाबाद घाट पर दामोदर नदी में नहाने के दौरान सोनाक्षी डूब गई थी. घटना के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है.

NDRF की टीम ने संभाला मोर्चा
वहीं, लड़की की खोजबीन के लिए शनिवार को रांची से एनडीआरएफ की टीम अमलाबाद घाट पहुंची. करीब सवा ग्यारह बजे पहुंची टीम के 30 जवानों ने दामोदर नदी में उतरकर तलाशी अभियान शुरू किया. एनडीआरएफ के जवान नदी में युवती की तलाश कर रहे हैं. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी को सोनाक्षी के मिलने का इंतजार है.

तेज बहाव की वजह से देखते ही देखते बह गई
मिली जानकारी के अनुसार, सोनाक्षी कुमारी मूल रूप से बिहार के आरा की रहने वाली है. वह झारखंड के धनबाद जिला के लोदना स्थित अपनी नानी के घर जितिया पर्व मानने आई हुईं थी. 2 अक्टूबर, 2026 दिन शुक्रवार को वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जितिया पर्व का स्नान करने दामोदर नदी गई थी. इस दौरान वह अचानक गहरे पानी डूबने लगी और तेज बहाव की वजह से देखते ही देखते बह गई.

अभी तक लड़की का कोई सुराग नहीं मिला
हादसे की जानकारी मिलने पर सुदामडीह पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है. वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से नदी में लड़की की नदी में खोज की जा रही है. फिलहाल, अभी तक लड़की का कोई सुराग नहीं मिला है.

रिपोर्ट: नितेश मिश्रा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES