SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झारखंड में 'अकवान' की आहट! चक्रवाती तूफान को लेकर पूरे राज्य में 2 दिन का हाई अलर्ट

झारखंड में चक्रवाती तूफान अकवान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 20 से लेकर 21 नवंबर के लिए झारखंड को सावधानी बरतने की सलाह दी है. वहीं, राज्य सरकार भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में नजर आ रही है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 19, 2026, 16:00 IST | Updated: Nov 19, 2026, 16:11 IST
Image Credit: चक्रवाती तूफान को लेकर झारखंड में अलर्ट (Photo-AI)
Join

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान का असर झारखंड में अभी से ही दिखने लगा है. आसमान में काले बादल छा चुके हैं और कनकनी का एहसास हो रहा है. जबकि, इसका व्यापक असर कल यानी 20 नवंबर को झारखंड में भी दिखने का अनुमान है. वहीं, 20 से लेकर 21 नवंबर के लिए झारखंड में अलर्ट जारी किया गया है.

तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा, मौसम वैज्ञानिक ने जानकारी

अकवान तूफान के संभावित खतरे के बीच मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर के लिए राज्य में अलर्ट जारी किया है. मामले की जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और कल आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा में गंभीर चक्रवाती तूफान के तौर पर टकराने का अनुमान है. इस दौरान तेज हवा चलने की संभावना है. उन्होंने बताया कि गुरुवार देर शाम से इसका व्यापक असर भी देखने को मिलेगा.

'हम अभी से ही सबके मोबाइल पर सतर्क रहने का मैसेज भेज रहे'

आपदा विभाग भी तूफान के संभावित खतरे को लेकर अलर्ट मोड पर है. आपदा विभाग के मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने बताया कि हम अलर्ट मोड पर हैं, लेकिन झारखंड को घबराने की जरूरत नहीं है. सभी विभागों को अलर्ट किया जा चुका है. हम अभी से ही सबके मोबाइल पर सतर्क रहने का मैसेज भेज रहे हैं. सभी जिलों के उपायुक्त और सिविल सर्जन को यह निर्देश दिया जा रहा है कि वे भी अलर्ट मोड पर रहें और इसके बावजूद अगर कोई घटना घटती है तो तुरंत राहत कार्य चलाएं.

'कटाई के बाद धान को सुरक्षित स्थान पर स्टोर करें'

चक्रवाती तूफान अकवान की संभावित आहट के बीच झारखंड का कृषि विभाग अलर्ट मोड में है. कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की है कि जिन खेतों में धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है, उसकी जल्द से जल्द कटाई कर लें और कटाई के बाद धान को सुरक्षित स्थान पर स्टोर करें.

'समय रहते सावधानी और सजगता से नुकसान को जा सकता है बचाया'

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के मुताबिक, राज्य में अब तक महज 25 फीसदी धान की कटाई हुई है और आने वाले तूफान का असर झारखंड में भी पड़ सकता है. ऐसे में किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि समय रहते सावधानी और सजगता बरतकर फसल को संभावित नुकसान से बचाया जा सकता है.

रिपोर्ट: कामरान

यह भी पढ़ें: MMDR से SIR तक, झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में किन मुद्दों पर भिड़ेंगे सत्ता पक्ष और विपक्ष? सियासी तासीर अभी से गरम

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES