App

पश्चिम सिंहभूम में पत्थर से कुचलकर व्यक्ति की निर्मम हत्या, पुरानी रंजिश या आपसी विवाद... जांच रह रही पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम में पत्थर से कुचलकर एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. इस घटना के पीछे की वजह किसी पुरानी रंजीश या आपसी विवाद को माना जा रहा है. फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है.

पश्चिम सिंहभूम में पत्थर से कुचलकर व्यक्ति की निर्मम हत्या, पुरानी रंजिश या आपसी विवाद... जांच रह रही पुलिस
Image Credit: पश्चिमी सिंहभूम में पत्थर से कुचलकर व्यक्ति की निर्मम हत्या (फाइल फोटो)

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की भारी पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान सुखो दास के रूप में हुई है. सोमवार की सुबह दुर्गो साई टोला में उसका खून से लथपथ शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और भय का माहौल उत्पन्न हो गया.
पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

18 अक्टूबर की रात हुई वारदात

पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह वारदात 18 अक्टूबर की देर रात को अंजाम दी गई. सोमवार की सुबह जब ग्रामीण दुर्गो साई टोला की तरफ निकले, तो उन्होंने सुखो दास का शव संदिग्ध हालात में पड़ा देखा. मृतक के शरीर और सिर पर पत्थर से कुचलने के गंभीर निशान मौजूद थे.

स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना

घटना की भनक लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही नोवामुंडी थाना पुलिस दल-बल के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने हालात का जायजा लेने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया.

पुरानी रंजिश या आपसी विवाद का मामला

इसके साथ ही तकनीकी शाखा और फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की आवाजाही का कोई सुराग हाथ लग सके. प्रारंभिक जांच-पड़ताल से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि पुरानी रंजिश या आपसी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है. हालांकि, हत्या के पीछे की असल वजह अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

मामल की तफ्तीश कर रही पुलिस

पुलिस मृतक के परिजनों और सगे-सम्बन्धियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हाल ही में किसी के साथ कोई विवाद या दुश्मनी तो नहीं चल रही थी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखकर गहराई से तफ्तीश की जा रही है.

-आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More