SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पलामू में कर्मा पूजा के विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: कोयल नदी में डूबे 5 युवक, इलाके में मातम

पलामू में कर्मा पूजा के विसर्जन के दौरान 5 युवक पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर के स्थानीय विधायक आलोक कुमार चौरसिया तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Sep 23, 2026, 09:47 AM IST | Updated: Sep 23, 2026, 10:09 AM IST
Image Credit: पलामू में करमा पूजा के विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, पांच डूबे (जी मीडिया)
Join

झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित बोंकेया गांव में कर्मा पूजा के झूर विसर्जन के दौरान एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया. कर्मा पूजा के समापन पर 'झूर' विसर्जन करने के लिए केयल नदी में उतरे पांच युवक गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, नदी में डूबने वाले सभी पांचों युवक पतरिया गांव के रहने वाले थे. मृतकों की पहचान विशाल पासवान, अमित कुमार, नन्हू सिंह, आदर्श सिंह और हेमंत सिंह के रूप में की गई है.

बचाव कार्य और बरामदगी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए हाथ बढ़ाया. इसके बाद पुलिस प्रशासन और गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंच गई और सघन राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. मिली जानकारी के अनुसार, कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से चार युवकों के शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि पांचवें युवक हेमंत सिंह के शव की तलाश अभी भी जारी है. गोताखोर और पुलिस प्रशासन लगातार नदी में लगातार खोजबीन में लगे हुए हैं. उम्मीद है कि जल्द ही हेमंत सिंह के शव को भी बरामद कर लिया जाएगा.

नेताओं और प्रशासन की प्रतिक्रिया
वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर के स्थानीय विधायक आलोक कुमार चौरसिया तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया. इस मुश्किल समय में विधायक ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और सरकार से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव प्रशासनिक सहायता और उचित मुआवजा तुरंत प्रदान किया जाए. इस घटना के बाद से बोंकेया और पतरिया में परिवार समेत पूरे गांव में शोक का माहौल फैल गया है.

रिपोर्ट: श्रवण कुमार सोनी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES