SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर, 5 की मौत... 8 रेफर

हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा हो गया. ट्रेलर ने सवारी गाड़ी को टक्कर मार दी. इस दौरान 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं 8 लोगों को रेफर किया गया है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 09, 2026, 02:30 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 02:38 PM IST
Image Credit: हजारीबाग सड़क दुर्घटना (जी मीडिया)
Join

झारखंड के हजारीबाग जिले में जीटी रोड पर चौपारण थाना क्षेत्र की दनुआ घाटी में सोमवार (9 नवंबर, 2026) को हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए. हादसा हथिया बाबा के पास महानेटांड कट के समीप उस समय हुआ, जब एक सवारी गाड़ी और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई. घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. आठ घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है.

शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे बनारस

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में शामिल सवारी गाड़ी में गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के अटका, बिहारो और सलैया गांव के लोग सवार थे. वे एक करीबी के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए बनारस जा रहे थे. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वाहन के ऊपर शव रखा हुआ था. महानेटांड कट के पास शव को बांधने वाली रस्सी ढीली होने पर सवारी गाड़ी को सड़क किनारे रोककर लोग उसे ठीक करने लगे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने सवारी गाड़ी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.

ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया. इसी बीच पीछे से आ रहा कोयला लदा एक ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन से टकराकर सड़क किनारे घाटी में पलट गया. घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे.स्थानीय लोगों, पुलिसकर्मियों और एनएचएआई की एंबुलेंस की मदद से घायलों को चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

आठ लोगों को हजारीबाग किया गया रेफर

वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को हजारीबाग रेफर किया गया. राहत और बचाव कार्य में 1033 हेल्पलाइन तथा एंबुलेंस सेवाओं की भी मदद ली गई. हादसे के बाद अस्पताल में घायलों और उनके परिजनों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दुर्घटना के कारणों और फरार ट्रेलर चालक की पहचान के लिए जांच जारी है.

-आईएएनएस

यह भी पढ़ें: बोलेरो और डोमिनार बाइक की टक्कर में 3 युवकों की मौत, एक्सीडेंट से सिमडेगा में सनसनी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES