SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धनबाद कोर्ट परिसर में हंगामा: आरोपी के सरेंडर को लेकर अधिवक्ता और RPF जवान भिड़े, वकीलों का हंगामा

धनबाद कोर्ट परिसर में अधिवक्ता और आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक आरोप को कोर्ट में सरेंडर करने को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद पुलिस ने RPF सब-इंस्पेक्टर को थाने लेकर गई.

Edited By Shailendra
Published: Oct 12, 2026, 04:44 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 04:45 PM IST
Image Credit: आरोपी के सरेंडर को लेकर अधिवक्ता और RPF जवान भिड़े (Z News)
Join

झारखंड के धनबाद कोर्ट परिसर में 12 अक्टूबर, 2026 दिन सोमवार को उस वक्त जमकर हंगामा हुआ, जब एक आरोपी को हिरासत में लेने को लेकर अधिवक्ता और आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की बात सामने आई है.

आरोपी आरपीएफ कर्मी को धनबाद थाना ले गई पुलिस
अधिवक्ता संतोष सिंह का आरोप है कि वह एक आरोपी को सरेंडर कराने के लिए कोर्ट लेकर जा रहे थे, तभी खुद को आरपीएफ का जवान बताने वाले व्यक्ति ने आरोपी को हिरासत में लेने पर जोर दिया. इसके बाद मामला बिगड़ गया. घटना की सूचना मिलते ही बैंक मोड़, धनबाद, सरायढेला, धनसार और भूली ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित आरपीएफ कर्मी को धनबाद थाना ले गई.

धनबाद बार एसोसिएशन ने घटना पर जताई नाराजगी
वहीं, घटना को लेकर धनबाद बार एसोसिएशन ने नाराजगी जताते हुए संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल, पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी दावा, वकील के चैंबर में घुसकर मारपीट की गई
धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि एक आरोपी सरेंडर करने के लिए आया था, उसको गिरफ्तार करने के लिए वकील के चैंबर में घुसकर उसके साथ मारपीट की गई. ये लोग सिविल ड्रेस में थे. वकील ने पूछा कि तुम कौन हो? वकील के विरोध करने पर उसकी गर्दन पकड़कर दबाने का प्रयास किया गया. पुलिस को उसे गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है. उसने खुद को रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स का बताया है, जिसकी जांच-पड़ताल की जा रही है. पुलिस उसे लेकर थाने गई है.

'फौरन एक्शन लिया गया, नहीं तो हो सकती थी बड़ी घटना'
उन्होंने आगे कहा कि इस तरह से काम हो रहा है. हालांकि, जिला प्रशासन ने फौरन एक्शन लिया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी. हम लोग आरोपी को कोर्ट में सरेंडर करा रहे हैं. कल कोई भी आएगा और इस तरह की घटना करेगा, जबकि उसके पास कोई भी कागजात नहीं हैं.

रिपोर्ट: नितेश मिश्रा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES