SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Ind vs WI T20: रांची T20 मैच का टिकट खरीदने से पहले पढ़ें JSCA का ये अलर्ट, फर्जी लिंक खाली कर सकता है बैंक अकाउंट

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने इंडिया बनाम वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों पर साइबर फ्रॉड को लेकर अलर्ट जारी किया है. 9 अक्टूबर को होने वाले मैच के लिए टिकट कहां से खरीदे इसके लिए JSCA ने लिंक भी जारी किया है. माना जा रहा है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले T20 मुकाबले पर साइबर फ्रॉड की नजर है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 01, 2026, 03:35 PM IST | Updated: Oct 01, 2026, 03:43 PM IST
Image Credit: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले T20 मुकाबले पर साइबर फ्रॉड की नजर (Photo-AI)
Join

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर, 2026 को होने वाले T20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है. इसी उत्साह पर साइबर ठगों की भी नजर है. ऑनलाइन टिकट के नाम पर फर्जी वेबसाइट, लिंक और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ठगी की कोशिश की जा रही है. ऐसे में अगर आप भी मैच देखने के लिए टिकट बुक करने की तैयारी कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए.

T20 मुकाबले पर साइबर फ्रॉड की नजर
जेएसीए (JSCA) के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि क्रिकेट मैच का क्रेज जितना ज्यादा होता है, साइबर ठगों के लिए लोगों को अपना शिकार बनाने का मौका भी उतना ही बढ़ जाता है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर भी ठग इसी उत्साह का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में याद रखिए फर्जी लिंक पर एक क्लिक आपकी मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकता है.

टी-20 मुकाबले को लेकर JSCA ने टिकट बिक्री का नया अपडेट जारी किया
उन्होंने कहा कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन पूरी तरह से तैयार है. टिकटों की बिक्री की तारीख तय कर दी गई है. मामले की जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष संजय पांडे ने बताया कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम, धुर्वा में होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले को लेकर JSCA ने टिकट बिक्री का नया अपडेट जारी किया है.

विशेष काउंटर से सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट मिलेंगे
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ने कहा कि आम दर्शकों के लिए 5 और 6 अक्टूबर को टिकटों की बिक्री की जाएगी. स्टेडियम के वेस्ट गेट पर बनाए जा रहे विशेष काउंटर से सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट मिलेंगे, जबकि दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा. एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ही खरीद सकेगा. वहीं, ऑनलाइन टिकट खरीदने की सुविधा भी district.in वेब पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी. क्रिकेट फैंस टिकट खरीदते समय केवल अधिकृत माध्यमों का ही इस्तेमाल करें.

'टिकट बुक करने से पहले वेबसाइट और लिंक की सत्यता जरूर जांचें'
संजय पांडेय ने कहा कि क्रिकेट का जुनून अपनी जगह है, लेकिन साइबर सुरक्षा भी जरूरी है. इसलिए टिकट बुक करने से पहले वेबसाइट और लिंक की सत्यता जरूर जांचें, क्योंकि मैच का टिकट खरीदने के चक्कर में कहीं आपका बैंक अकाउंट खाली न हो जाए.

रिपोर्ट: कामरान जलीली

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES