SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झारखंड में मौसम का तांडव! राजधानी रांची समेत सभी जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, ठंड ने भी दी दस्तक

झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव क्षेत्र का असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर को राज्य के सभी जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की आशंका जताई है.

Written By Rupak Kumar
Published: Oct 31, 2026, 08:58 AM IST | Updated: Oct 31, 2026, 09:10 AM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव क्षेत्र का असर झारखंड के मौसम पर देखने को मिल रहा है. इसके प्रभाव से राज्य के कई जिलों में मौसम में बदलाव की संभावना है. कुछ इलाकों में कोहरा छाए रहने के साथ आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 3 नवंबर तक राज्य के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. वहीं, 4 नवंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है.

आज प्रदेश का कैसा रहेगा मौसम?

वहीं, मौसम विभाग ने आज (31 अक्टूबर, 2026) भी राज्य के कई जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस दौरान राजधानी रांची, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका और देवघर सहित कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को मौसम का अपडेट देखकर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है. वहीं बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बचने को भी कहा गया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज 31 अक्टूबर को भी राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने, गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. साथ ही, इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

ये भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' से बिहार में बिगड़ा मौसम, पटना समेत सभी जिलों में अलर्ट

सभी जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के लगभग सभी जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.वहीं कहीं-कहीं तेज बारिश होने के भी आसार लगाया जा रहा है.

आज कैसा रहेगा तापमान?

वहीं, बारिश होने के बाद राज्य में ठंड का असर बढ़ गया है. आज झारखंड के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, तो वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. राज्य में मौसम के बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES