)
Saturday bank holiday: 31 अक्टूबर को महीने का 5वां शनिवार है, लोगों के मन में सवाल हैं कि आज बैंक खुला है या बंद रहेगा. RBI के नियम के मुताबिक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहती है, जबकि पहले और चौथे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं. ऐसे में पांचवे शनिवार को कौन-सा नियम लागू होगा? 5वें शनिवार को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे?
पांचवें शनिवार को बैंक के खुलेंगे या बंद रहेंगे इस पर कंफ्यूजन खत्म कर लीजिए. RBI के नियम के मुताबिक 5वां शनिवार बैंकों के लिए वर्किंग डे होता है. बैंक पहले, तीसरे और 5वें शनिवार को खुले रहते हैं. यानी आज आपके शहर में बैंकों को कामकाज होगा.
गुजरात में आज बैंकों की छुट्टी है. हालांकि ये छुट्टी शनिवार की वजह से नहीं, बल्कि आज सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के मौके पर गुजरात में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक खुले हुए हैं.
बैंक की शाखा भले ही बंद हो, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सिस्टम चालू रहेगी. बैंक की छुट्टियों के बावजूद आप मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग से पैसों का लेनदेन कर सकते हैं. बैंकों की यूपीआई सर्विस, एटीएम सर्विस छुट्टियों के दौरान भी जारी रहती है.
RBI की छुट्टियों की लिस्ट के हिसाब से नवंबर में बैंकों की लंबी छुट्टियां है. दिवाली, छठ जैसे बड़े त्योहार नवंबर है, जिसमें बैंकों की छुट्टियां रहने वाली है. नवंबर में दो शनिवार और चार रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के अलावा बैंक 11 दिन बंद रहने वाले हैं.हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग त्योहाकों, सरकारी दिवसों के आधार पर अलग-अलग दिन होती है.