SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का यू-टर्न! आज साफ रहेगा आसमान, लेकिन कल से गरज-चमक के साथ होगी बारिश

Jharkhand aaj ka mausam: झारखंड में मौसम करवट लेने जा रहा है. आज राज्य का मौसम साफ रहेगा, लेकिन 5 अक्टूबर से फिर से बारिश का दौर शुरू होगा. इस दौरान वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 04, 2026, 08:45 AM IST | Updated: Oct 04, 2026, 09:05 AM IST
Image Credit: झारखंड वेदर अपडेट (AI Generated Image)
Join

Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव जारी है. बीते समय में राज्य में अच्छी बारिश हुई, जिससे मौसम काफी सुहाना रहा. वहीं, अब बारिश का सिलसिला थम चुका है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार,  आज यानी 4 अक्टूबर 2026 को झारखंड के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ रहने की संभावना है. राज्यवासियों को फिलहाल बारिश-वज्रपात का सामना नहीं करना पड़ेगा. लेकिन, 5 अक्टूबर से राज्य का मौसम एक बार फिर से करवट लेगा और बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा.

राज्य में कैसा रहेगा मौसम?
भले ही मौसम विभाग ने आज के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया हो, लेकिन राज्य में 5 अक्तूबर को कुछ जिलों में बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना है. इनमें चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरीडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज का नाम शामिल है. वहीं, 6 अक्टूबर को भी झारखंड के लगभग सभी जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

राज्य में कैसा रहेगा तापमान
4 अक्टूबर को झारखंड के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए जाने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रह सकता है. राजधानी रांची, खूंटी और गुमला जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जिससे यहां का मौसम काफी सुहाना बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर बिहार में फिर गरमाई सियासत, 29 जनप्रतिनिधियों ने CM को लिखी चिट्ठी

रात के समय ठंडक का एहसास
वहीं, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, पलामू, चतरा, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिलों में धूप का असर थोड़ा अधिक देखने को मिल सकता है और यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दूसरी ओर, लातेहार और रामगढ़ जिले में रात के समय ठंडक का एहसास अधिक रहेगा, जहां राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES