SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Jharkhand Weather: झारखंड में सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास, जानें आज राज्य में बारिश होगी या नहीं?

Jharkhand aaj ka mausam: झारखंड में सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है. लेकिन दिन के समय पारा चढ़ने से गर्मी भी लग रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज, 2 अक्टूबर को झारखंड में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 02, 2026, 06:27 AM IST | Updated: Oct 02, 2026, 01:04 PM IST
Image Credit: झारखंड मौसम अपडेट (AI Generated Image)
Join

Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ गई है, जिसके बाद अब राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग, रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 2 अक्टूबर को पूरे झारखंड राज्य में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है. राहत की बात यह है कि अगले कुछ दिनों यानी 6 अक्तूबर तक राज्य के किसी भी जिले के लिए भारी बारिश, वज्रपात या किसी भी प्रकार की गंभीर मौसम चेतावनी (No Weather Warning) जारी नहीं की गई है.

सुबह-सुबह गुलाबी ठंड का एहसास
राज्य के अन्य जिलों में तापमान की बात करें तो, राजधानी रांची और इसके आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए जाने की उम्मीद है, जिससे सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक और सुहाना मौसम महसूस होगा.

दिन में चढ़ेगा इन जिलों का पारा
वहीं, जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला जैसे दक्षिणी जिलों में तापमान थोड़ा अधिक रहने का अनुमान है, जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी बनी रहेगी.

इन जिलों में कैसा रहेगा हाल?
इसके अलावा उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिलों- धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में दरार! राजद के खिलाफ कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

राज्य में बारिश होने के आसार नहीं
उत्तर-पश्चिमी जिलों- पलामू, गढ़वा और चतरा में भी आसमान साफ रहने और धूप खिलने के साथ अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान जताया गया है. पूरे राज्य में आने वाले दिनों में भी बारिश की कोई खास गतिविधि देखने को नहीं मिलेगी और मौसम सामान्य रूप से स्थिर बना रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES