SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Jharkhand Weather: झारखंड पर मंडराया बादलों का साया! आज बारिश-वज्रपात की चपेट में हैं ये जिले

Jharkhand Aaj ka Mausam: झारखंड के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. IMD की माने तो आज और कल राज्य में बारिश और वज्रपात होने की संभावना है. ऐसे में घर से बाहर निकलते समय एक बार वेदर जरूर चेक कर लें. बता दें कि कई अन्य राज्यों में रात से मौसम ने करवट ले लिया है और बारिश का दौर जारी है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 12, 2026, 06:25 AM IST | Updated: Oct 12, 2026, 07:01 AM IST
Image Credit: झारखंड वेदर अपडेट (AI Image)
Join

Jharkhand Weather Update: देश के कई राज्यों में देर रात बारिश हुई, जिससे मौसम काफी सुहाना हो गया है. सुबह-सुबह ठंड का एहसास भी बरकरार है. वहीं, कई जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है. वहीं, झारखंड में भी मानसून की विदाई के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ नजर आ रहा है. राज्य में दुर्गा पूजा पंडाल को लेकर भी उत्साह देखने को मिल रहा है. 

इस बीच मौसम विभाग ने राज्य में आज के लिए वेदर अपडेट भी जारी कर दिया है. आइए जानते हैं कि क्या बारिश के कारण दुर्गा पूजा पंडाल घूमने का मजा किरकिरा होने वाला है? साथ ही, आज (12 अक्टूबर) और आने वाले दिनों में झारखंड में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?

13 अक्टूबर तक बादलों का आवाजाही
मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में 13 अक्टूबर तक बादलों की आवाजाही के साथ-साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

राजधानी रांची में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. 

राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों- देवघर, धनबाद, दुमका, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला और खूंटी समेत अन्य जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना है. वहीं, 14 से 15 अक्टूबर के बीच राज्य के मौसम में सुधार होने की संभावना है. वहीं, बारिश और वज्रपात को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: अररिया में STF टीम पर हमला: लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से वार, 4 जवान घायल

झारखंड में कैसा रहेगा तापमान का हाल?
मौसम विभाग के तापमान पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर-पूर्वी, उत्तर-पश्चिमी, मध्य और दक्षिण झारखंड के जिलों में तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES