SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जमशेदपुर के बिंदल मॉल में फायरिंग केसः अब तक 4 गिरफ्तार, घटना में एक की हुई थी मौत

बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में शनिवार को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने 4 साजिशकर्ताओं को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया है. अब फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Sep 28, 2026, 02:17 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 02:42 PM IST
Image Credit: इसी गाड़ी में सवार होकर भाग रहे थे चारों आरोपी (Zee Media)
Join

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में स्थित बिंदल मॉल के पास फायरिंग मामले में पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टीटू शर्मा, मनोज सरकार, शंकर मुंडा और दीपु ओझा के रूप में हुई है. सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित टोल प्लाजा के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि चारों फायरिंग की साजिश में शामिल थे, जबकि रेस्टोरेंट में जाकर गोली चलाने वालों में ये चारों शामिल नहीं थे. वारदात के बाद चारों आरोपी दो गाड़ियों से भाग रहे थे. इसी दौरान एक गाड़ी खराब हो गई, जिसके बाद चारों एक ही गाड़ी में सवार होकर फरार हो रहे थे.

पुलिस ने रायपुर के पास टोल प्लाजा पर उन्हें रोककर गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, जमशेदपुर पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. बता दें कि दो दिन पहले यानी शनिवार (26 सितंबर) को कुछ बदमाशों ने बिंदल मॉल के पास उडुपी रेस्टोरेंट में खाना खा रहे कुछ लोगों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. 

एक की मौत हुई थी, 4 घायल हुए थे

इस घटना में एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि 4 अन्य घायल हुए थे. घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया था. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था.

उधर, घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में सारे अपराधी बाइक पर आए थे. पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, जमीन कारोबार और रेलवे ठेकेदारी से जुड़े विवाद में यह घटना हुई है. 

आरोपियों से की जा रही है पूछताछ

घटना के बाद कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने SIT का गठन कर दिया था. SIT के लगातार अभियान के बाद अब मामले की साजिश में शामिल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. अब आरोपियों से पूछताछ करके घटना के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES