भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /झारखंड
  • /रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच को लेकर अलर्ट पर पुलिस: 9 IPS, 25 DSP समेत 5 हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच को लेकर अलर्ट पर पुलिस: 9 IPS, 25 DSP समेत 5 हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

भारत-वेस्टइंडीज मैच को लेकर रांची में हाई अलर्ट जारी किया गया है. खिलाड़ियों की सुरक्षा में तैनात 5 हजार पुलिसकर्मी को तैनात किया जाएगा. इसके लिए एक हाई लेवल मीटिंग जिला प्रशासन ने की.

Edited ByShailendra
Published: Oct 07, 2026, 04:48 PM IST|Updated: Oct 07, 2026, 05:01 PM IST
joinshare
रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच को लेकर अलर्ट पर पुलिस: 9 IPS, 25 DSP समेत 5 हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा
Image Credit: रांची T20: स्टेडियम से होटल तक कड़ा पहरा, 9 IPS संभालेंगे सुरक्षा घेरा (Photo-AI)

About the Author

    Shailendra

    Shailendra

    शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

    ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

    2

    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    3

    PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

    4

    SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

    5

    एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    झारखंड की राजधानी रांची में 9 अक्टूबर, 2026  दिन शुक्रवार को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. राज्य की साख से जुड़े इस बड़े आयोजन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है. इसे लेकर रांची एसएसपी की ओर से एक हाई-लेवल मीटिंग की गई.

    खिलाड़ियों की सुरक्षा में तैनात होंगे 5 हजार पुलिसकर्मी

    इस मीटिंग में निर्देश दिया गया कि स्टेडियम, होटल और रूट लाइन की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी. मैच की सुरक्षा का दारोमदार 9 आईपीएस और 25 डीएसपी समेत 5 हजार पुलिसकर्मियों पर होगा. इसे लेकर बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके लिए 5 हजार बलों की तैनाती होगी, जिसमें ट्रैफिक के साथ सुरक्षा के लिहाज से बलों को डेप्यूट किया गया है.

    9 IPS, 25 DSP के हवाले होगी सुरक्षा की कमान

    9 आईपीएस अधिकारियों के साथ 25 डीएसपी की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि न केवल सुरक्षित माहौल में मैच का आयोजन हो, बल्कि खिलाड़ियों का सुरक्षा घेरा भी अभूतपूर्व रहे. वहीं, रूट लाइन और संवेदनशील बिंदुओं पर स्टैटिक डिप्लॉयमेंट किया जाएगा.

    डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता तैनात

    एयरपोर्ट से लेकर होटल और स्टेडियम तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. खिलाड़ियों और मैच ऑफिशियल्स के ठहरने वाले होटल रेडिसन ब्लू में डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने पहुंचकर सघन जांच की है. होटल के साथ-साथ आसपास के इलाके की भी बारीकी से स्क्रीनिंग की गई है, ताकि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो.

    खिलाड़ियों के स्वागत की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही

    9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले T20 मुकाबले की तैयारी राजधानी रांची में पूरी हो चुकी है. दोनों टीमें आज रांची पहुंचेंगी. इससे पहले खिलाड़ियों के स्वागत की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं. रांची के होटल रेडिसन ब्लू को तीन दिनों के लिए बुक किया गया है, जहां दोनों टीमों के खिलाड़ी यहां ठहरेंगे. 

    रिपोर्ट: कामरान जलीली

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Ranchi News