SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रांची IIIT के छात्र ने की खुदकुशी: हॉस्टल के कमरे में मिला शव, पूर्णिया का रहने वाला था

Ranchi IIIT Student Suicide: रांची में हॉस्टल में छात्र आदित्य का शव उसके कमरे में तौलिये से बने फंदे से लटका हुआ पाया गया. मृतक बिहार के पूर्णिया का रहने वाला था. रात 11:30 बजे जब दरवाजा नहीं खुला तो उसके दोस्तों को शक हुआ. उन्होंने दरवाजा तोड़ा और छात्र को फंदे से नीचे उतारा.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 11, 2026, 09:10 AM IST | Updated: Oct 11, 2026, 09:32 AM IST
Image Credit: रांची IIIT छात्र आत्महत्या (जी मीडिया)
Join

राजधानी रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्टल के कमरे में आईआईआईटी (IIIT) के एक छात्र का शव मिलने से पूरे परिसर में सनसनी फैल गई है. मृतक छात्र की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले आदित्य के रूप में हुई है. पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात लगभग 11:30 बजे जब काफी देर तक आदित्य के कमरे का दरवाजा अंदर से नहीं खुला, तो उसके दोस्तों को किसी अनहोनी की आशंका हुई.

फंदे से झूलता मिला आदित्य का शव
दोस्तों ने जब आवाज लगाई और कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया. इसके बाद सभी के होश उड़ गए. आदित्य का शव कमरे में तौलिया के सहारे पंखे से फंदे पर झूलता मिला. दोस्तों ने तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारा और बिना देर किए निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही खेलगांव थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS) भेज दिया है. साथ ही, आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुट गई है. मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें: पटना में पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ ग्रिल पर फूड सेफ्टी का छापा: ड्राइड फ्रूट्स जब्त, एक्सपायरी मसाले भी मिले

अस्पताल और प्रबंधन पर छात्रों का गुस्सा
इस घटना के बाद आईआईआईटी परिसर में तनाव का माहौल बन गया. गुस्साए छात्रों ने संस्थान में चिकित्सा और अन्य सुविधाओं की कमी को लेकर हंगामा किया. छात्रों का आरोप है कि समय रहते परिसर में ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस उपलब्ध होती, तो शायद आदित्य की जान बचाई जा सकती थी. छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. साथ ही, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग की है.

इनपुट: कामरान जलीली

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES