भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /झारखंड
  • /IIIT रांची के छात्र की मौत के बाद बवाल: हॉस्टल व्यवस्था पर उठे सवाल, निदेशक के इस्तीफे की मांग पर अड़े छात्र

IIIT रांची के छात्र की मौत के बाद बवाल: हॉस्टल व्यवस्था पर उठे सवाल, निदेशक के इस्तीफे की मांग पर अड़े छात्र

रांची के IIIT में प्रथम वर्ष के छात्र की मौत हो गई. छात्र की मौत और हॉस्टल की मांगों को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. निदेशक के इस्तीफे की मांग पर छात्र अड़े हुए हैं.

Edited ByShailendra
Published: Oct 11, 2026, 07:08 PM IST|Updated: Oct 11, 2026, 07:14 PM IST
joinshare
IIIT रांची के छात्र की मौत के बाद बवाल: हॉस्टल व्यवस्था पर उठे सवाल, निदेशक के इस्तीफे की मांग पर अड़े छात्र
Image Credit: आईआईआईटी रांची में छात्र की मौत के बाद बवाल (Photo-AI)

About the Author

    Shailendra

    Shailendra

    शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    2

    PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

    3

    SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

    4

    एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

    5

    BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) के हॉस्टल में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य कुमार की मौत के बाद रविवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया. आक्रोशित विद्यार्थियों ने हॉस्टल की व्यवस्था में सुधार और संस्थान के निदेशक राजीव श्रीवास्तव के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. छात्रों ने खेलगांव-टाटीसिलवे मार्ग भी जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. पुलिस और संस्थान के अधिकारी छात्रों को समझाने में जुटे रहे.

    बिहार के पूर्णिया निवासी आदित्य शनिवार रात अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला था. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से छात्र हॉस्टल में बुनियादी सुविधाओं की कमी और आपात स्थिति में समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध नहीं होने का आरोप लगा रहे हैं. उनका कहना है कि हॉस्टल की व्यवस्था के लिए संस्थान के निदेशक जिम्मेदार हैं और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए.

    प्रदर्शन के बीच निदेशक राजीव श्रीवास्तव छात्रों से बातचीत करने पहुंचे, लेकिन इस दौरान विद्यार्थियों का आक्रोश बढ़ गया. मौके पर सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा, खेलगांव थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. रविवार शाम 4.30 बजे समाचार लिखे जाने तक छात्रों का हंगामा जारी है. रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि मामले की प्रारंभिक जांच जारी है. फॉरेंसिक साइंस लैब (SFL) की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा चुकी है और छात्र के रूममेट का बयान भी लिया गया है.

    उन्होंने कहा कि छात्र की मौत और हॉस्टल की मांगों को लेकर हो रहे प्रदर्शन को अलग-अलग घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है. पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है. एसएसपी ने प्रारंभिक तौर पर परीक्षा से जुड़े दबाव की आशंका भी जताई. संस्थान के निदेशक राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि आदित्य ने अगस्त में प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था और इन दिनों उसकी मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही थीं.

    उनके अनुसार, रात में बिजली चली गई थी और इसी दौरान छात्र ने कथित तौर पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. सहपाठियों ने दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला. निदेशक ने कहा कि परिसर में उपलब्ध एंबुलेंस से छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए किसी भी सुधार की जरूरत की समीक्षा की जाएगी.

    सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा ने बताया कि छात्र के परिजनों के पहुंचने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि अब तक जिला प्रशासन को ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है, जिसके आधार पर अलग से कार्रवाई शुरू की जा सके. इस बीच, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि आयोग छात्र की मौत का संज्ञान ले रहा है. उन्होंने इलाज में देरी, संभावित प्रशासनिक लापरवाही और मौत की परिस्थितियों की जांच कराने की बात कही.

    इनपुट: आईएएनएस

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Ranchi News