SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गिरीडीह में भीषण सड़क दुर्घटना, 3 महिलाओं समेत 5 की मौत, चीख-पुकार से दहला इलाका

झारखंड के चौपारण स्थित दानुआ घाटी में हुए भीषण सड़क हादसे में बगोदर के मुंडरो गांव के तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई. देर शाम पांचों के शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Nov 10, 2026, 01:16 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 01:27 PM IST
Image Credit: गिरीडीह में भीषण सड़क दुर्घटना, 3 महिलाओं समेत 5 की मौत
Join

झारखंड के हजारीबाग जिले में स्थित चौपारण के दानुआ घाटी में हुए भीषण सड़क हादसे में बगोदर के मुंडरो गांव के तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद देर शाम पांचों के शव गांव पहुंचे. शवों के गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया. जिस घर में कुछ समय पहले तक हंसी-खुशी का माहौल था, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है. हादसे की खबर मिलते ही गांव के लोग स्तब्ध रह गए थे और परिजन शवों के आने का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही एंबुलेंस से एक-एक कर पांचों शव गांव पहुंचे, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. महिलाएं दहाड़ मारकर रोने लगीं, वहीं ग्रामीण भी अपने आंसू नहीं रोक पाए.

पूरे गांव में शोक का माहौल

पूरे मुंडरो गांव में शोक का माहौल है. मंगलवार को पांचों शवों के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है. परिजनों के साथ-साथ ग्रामीण भी अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हुए हैं. एक साथ पांच अर्थियां उठने की बात से ही गांव के लोगों का दिल दहल रहा है. हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है. गांव में हर तरफ मातम पसरा हुआ है और परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का पहुंचना जारी है.

ये भी पढ़ें: सतबोहनी जुलुमटांड़ पूजा पंडाल के पास गोली मारकर युवक की हत्या, मौके पर बिखरी मिलीं ताश की गड्डियां

विधायक ने बंधाया ढांढस

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही विधायक नागेंद्र महतो गांव पहुंचे. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हिम्मत रखने की अपील की. विधायक ने पीड़ित परिवारों को एक लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही. साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे.

5 लोगों के मौत से पसरा मातम

गांव में अभी भी लोगों का आना-जाना लगा हुआ है. आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंच रहे हैं. सभी मृतकों के परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं. एक ही गांव के पांच लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है. इस भीषण हादसे ने मुंडरो गांव समेत आसपास के क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है.

रिपोर्ट: मृणाल सिन्हा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES