SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

निशा भगत केस में पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई: पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर

निशा भगत आत्महत्या मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. पिठोरिया थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है. FIR में ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की को नामजद आरोपी बनाया गया है.

Edited By Sunil Mishra
Published: Nov 10, 2026, 03:20 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 03:41 PM IST
Image Credit: पुलिस ने निशा भगत केस में पहली बड़ी कार्रवाई की है. (File Photo)
Join

राजधानी रांची के चर्चित निशा भगत आत्महत्या मामले में पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इस हाई प्रोफाइल केस में पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है. वहीं, थाना प्रभारी को भी जांच के दायरे में रखा गया है. निशा भगत के पिता की ओर से दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है. रांची एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रही है. इस मामले में ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की को नामजद आरोपी बनाया गया है.

वहीं, रांची एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है. मृतका के पिता के आवेदन में ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की को नामजद आरोपी बनाया गया है. अब एसआईटी की जांच के बाद पूरे मामले में कार्रवाई की जाएगी.

READ ALSO: निशा भगत से वैचारिक मतभेद था, निजी दुश्मनी नहीं थी; वीडियो में नाम आने पर अजय तिर्की ने कहा- आरोप लगते रहते हैं

दो दिन पहले 8 नवंबर को निशा भगत केस में उनके पिता आनंदु भगत के लिखित बयान के आधार पर पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पाण्डेय, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इन तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

निशा भगत के पिता आनंदु भगत का कहना है कि उनकी बेटी को लगातार झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश की जा रही थी और सोशल मीडिया के माध्यम से उसका चरित्र हनन किया गया, जिससे वह तनाव में थी. आनंदु भगत ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वह घर से बाहर निकलती थी, तो उसे रोककर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. उन्होंने बेटी की मौत की साजिश में कई प्रभावशाली लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है.

रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने इस मामले में कहा कि पिठोरिया थाने में जो शिकायत मिली थी, उसके आधार पर जांच की जा रही है. जांच पूरी निष्पक्षता से की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी संलिप्त होगा, वो बच नहीं पाएगा.

निशा भगत ने 6 नवंबर, शुक्रवार को आत्महत्या कर ली थी. आत्महत्या करने से पहले उन्होंने फेसबुक लाइव के माध्यम से जिंदगी खत्म करने की वजह के बारे में बताया था और कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाई थीं. पुलिस ने बताया कि निशा भगत ने आत्महत्या करने से पहले पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन कर यह सूचना दी थी कि वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रही हैं. पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया था, तब तक उनकी जान जा चुकी थी. 

रिपोर्ट: कामराज जलीली

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

इंडस्ट्री में 2 दशकों का अनुभव है तो खबरों की बाजीगरी आती है. डिजिटल मीडिया में आधे दशक हो चुके हैं. लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में काम करना डिजिटल की दुनिया में मददगार साबित हुआ. दैनिक जागरण से शुरू हुआ सफर, अमर उजाला, हिन्दुस्तान, News Nation, ABP और India Ahead होते हुए Z Bihar Jharkhand तक पहुंचा है. बिहार और झारखंड की स्थानीय और राजनीतिक खबरों की विशेष समझ.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES