App

'स्टारडम आता-जाता रहता है...' जॉनी वॉकर ने बेटे नासिर खान को सिखाई थी जिंदगी की सबसे बड़ी बात

हिंदी सिनेमा के पॉपुलर कॉमेडियन जॉनी वॉकर के100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर एक्टर के बेटे ने उन्हें याद करते हुए बताया. उनके पिता ने उन्हें सीख दी है कि स्टारडम आता-जाता रहता है. केवल यह मायने रखता है कि आप कैसे इंसान हैं.

'स्टारडम आता-जाता रहता है...' जॉनी वॉकर ने बेटे नासिर खान को सिखाई थी जिंदगी की सबसे बड़ी बात
Image Credit: जॉनी वॉकर की 100वीं जयंती पर बेटे नासिर खान ने सुनाए पिता के अनसुने किस्से

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के अच्छे कॉमेडियन की जब भी बात आती है तो उसमें जॉनी वॉकर का नाम जरूर लिया जाता है. उन्होंने अपनी कॉमेडी से दशकों तक लोगों को हंसाया है. 11 नवंबर को एक्टर की 100 वी जयंती है. जॉनी वॉकर के100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर बेटे नासिर खान ने पिता को याद करते हुए लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं. उन्होंने बताया है कि फेम मिलने के बाद भी पिता ने सादगी और विनम्रता को नहीं छोड़ा.

पिता ने दी स्टारडम की सीख

नासिर खान ने बताया कि उनके पिता जॉनी वॉकर का कहना था कि किसी भी इंसान के पास फेम पूरी लाइफटाइम नहीं रहता है. स्टारडम आता है और चला जाता है. इंसान के बाद केवल उनका व्यवहार और व्यक्तित्व रह जाता है. उनके पिता ने उन्हें हमेशा ईमानदारी और विनम्र रहने की सलाह दी है. उन्होंने बताया कि उनके पिता रियल लाइफ और स्क्रीन की जिंदगी के अंतर को जानते थे. उन्हें सादगी बेहद पसंद थी, वह काफी शांत स्वभाव के इंसान थे.

पहली बार एक्टिंग के लिए मिले थे 5 रुपये

जॉनी एक्टिंग करने से पहले कंडक्टर की नौकरी करते थे. नौकरी के दौरान वह फ्री में फिल्म स्टूडियो जाते थे. एक बार उन्हें फिल्म में भीड़ वाले सीन में खड़े होने का मौका मिला था. इसके लिए उन्हें 5 रुपये भी मिले थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात एक्टर एन.ए.अंसारी से हुई थी. 7 से 8 महीने के स्ट्रगल के बाद जॉनी वॉकर को फिल्म आखिरी पैमाने में एक छोटा सा रोल मिला था. इस रोल के लिए उन्हें 80 रुपये मिले थे. 35 साल के करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. इसके बाद उन्होंने फिल्मों से संन्यास ले लिया. लेकिन गुलाज के कहने पर उन्होंने चाची 420 में काम किया था.

इंदौर में हुआ था जन्म

कॉमेडियन जॉनी वॉकर का जन्म 11 नवंबर 1920 में इंदौर में हुआ था. एक्टर का निधन 29 जुलाई 2003 में मुंबई में हुआ था. जॉनी ने अपनी एक्टिगं से लोगों को काफी हंसाया है. लेकिन रियल लाइफ में उन्हें काफी दुख देखना पड़ा था. बचपन में ही उनका परिवार इंदौर से मुंबई आ गया था. 10 भाई-बहनों वाले परिवार का पालन-पोषण करने के लिए जॉनी बस कंडक्टर की नौकरी करते थे. इस नौकरी से उन्हें 26 रुपये मिलते थे.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More