SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मिशनरी स्कूल में फादर ने महिला का किया रेप, प्रेग्नेंट होने पर कराया अबॉर्शन, गोड्डा में मचा हड़कंप

गोड्डा में मिशनरी स्कूल के फादर पर महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. साथ ही गर्भपात करने का भी आरोप लगाया. महिला ने कहा कि इलाज के नाम पर 60 हजार रुपये खर्च करने की बात कहकर वसूली की धमकी भी दी गई.

Edited By Shailendra
Published: Nov 02, 2026, 07:16 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 09:00 PM IST
Image Credit: गोड्डा में मिशनरी स्कूल के फादर पर महिला कर्मचारी ने दुष्कर्म का आरोप (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

गोड्डा में मिशनरी स्कूल के फादर पर एक महिला कर्मचारी ने दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. पीड़िता ने आरोपी फादर जोसफ सोरेन पर इलाज के नाम पर किए गए कथित 60 हजार रुपये खर्च होने की बात कहकर वसूली की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. मामला सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के तिलाबाद का है.

संत अलफोंसा विद्यालय का प्रिंसिपल भी है आरोपी फादर

घटना के बाद से आरोपी फादर जोसफ सोरेन फरार हो गया है. वह संत अलफोंसा विद्यालय का प्रिंसिपल भी है. सुंदरपहाड़ी थाने में इसे लेकर कांड संख्या 33/26 दर्ज की गई है.

सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के तिलाबाद का है मामला

पीड़िता की ओर से दिए गए आवेदन के अनुसार, उसे गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र स्थित तिलाबाद मिशन में रसोइया का काम दिलाने के बहाने बुलाया गया था. मगर, बाद में उसी मिशन के फादर ने डरा-धमकाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया. गर्भ ठहरने पर गर्भपात की दवा दी और अत्यधिक रक्तस्राव होने पर गोड्डा के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया गया.

गोड्डा के एक निजी अस्पताल में उसे एक यूनिट खून भी चढ़ाना पड़ा

गर्भाशय की सफाई कराई गई. इस दौरान उसका रक्तस्राव और बढ़ गया और हालत गंभीर हो गई. बाद में गोड्डा के एक निजी अस्पताल में उसे एक यूनिट खून भी चढ़ाना पड़ा.

इलाज के दौरान करीब 60 हजार रुपये खर्च होने की बात बताई गई

पीड़िता का कहना है कि इलाज के दौरान करीब 60 हजार रुपये खर्च होने की बात बताई गई. आरोप है कि इसके बाद फादर ने कहा कि उन्होंने इलाज में काफी पैसा खर्च किया है और इसकी वसूली महिला से ही करेंगे.

गर्भाशय की सफाई कराने से इनकार करने पर उसे नौकरी से निकालने की धमकी भी दी

महिला का आरोप है कि गर्भाशय की सफाई कराने से इनकार करने पर उसे नौकरी से निकालने की धमकी भी दी जाती थी. इस बाबत गोड्डा के एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने प्राथमिकी दर्ज होने और जांच की बात कही है.

पुलिस थाने में महिला से रेप, सरायकेला-खरसावां की घटना

बता दें कि 1 नवंबर को सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला के साथ बलात्कार की घटना सामने आई थी. बताया जा रहा है कि एक महिला पति की प्रताड़ना और पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंची थीं. रात हो जाने के वजह से महिला थाना परिसर में रुक गई. उसे उम्मीद थी कि पुलिस की मौजूदगी में वह सुरक्षित रहेगी, लेकिन आरोप है कि जिस पुलिसकर्मी पर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

रिपोर्ट: संतोष कुमार भगत

यह भी पढ़ें: 'न घर में सुरक्षित हैं महिलाएं, न थाने में', दुष्कर्म मामले पर भाजपा विधायक नीरा यादव का सरकार पर सीधा वार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES