SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गिरिडीह में बीटेक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत: बंद कमरे से दोस्त ने खिड़की के रास्ते शव को निकाला बाहर

झारखंड के गिरिडीह में इंजीनियरिंग के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. छात्र की कलाई पर चोट के निशान भी मिलने की बात सामने आई है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 07, 2026, 02:21 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 02:32 PM IST
Image Credit: गिरिडीह में इंजीनियरिंग के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत (फाइल फोटो)
Join

झारखंड के गिरिडीह में इंजीनियरिंग के एक 22 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मंगलवार (7 अक्टूबर, 2026) देर रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर स्थित किराए के मकान में छात्र गंभीर हालत में मिला. उसे तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के पगवारा निवासी सौरव राज के रूप में हुई है. उसके पिता विनय कुमार दास ने बुधवार सुबह गिरिडीह नगर थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया.

मकान मालिक की बेटी ने दी जानकारी
उन्होंने बताया कि सौरव ने करीब एक वर्ष पहले गिरिडीह स्थित एसआईटी में इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था. वह शीतलपुर में लाला शर्मा के मकान में किराए रहता था. पिता के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9.10 बजे मकान मालिक की बेटी तनी कुमारी ने फोन कर सौरव के कमरे में गंभीर स्थिति में मिलने की जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिजन दुमका से गिरिडीह के लिए रवाना हो गए. इस बीच सौरव के एक दोस्त को भी घटना की जानकारी मिली. वह उसके कमरे पर पहुंचा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था. इसके बाद खिड़की के रास्ते कमरे में पहुंचकर सौरव को बाहर निकाला गया और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
परिजन रात करीब 11.50 बजे सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सौरव को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस के अनुसार, छात्र के कमरे की स्थिति और घटनाक्रम की जांच की जा रही है. छात्र की कलाई पर चोट के निशान भी मिलने की बात सामने आई है. हालांकि, पुलिस ने अभी मौत के कारण को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं बताया है.

यह भी पढ़ें: PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 सालः गुजरात के CM से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर, बिहार के नेताओं ने दी बधाई

पुलिस छात्र की पढ़ाई, हाल के घटनाक्रम और निजी परिस्थितियों समेत विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटा रही है. उसके दोस्तों और मकान के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले छात्र की स्थिति कैसी थी और आखिर किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES