SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धनबाद पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़: एनकाउंटर में घायल हुआ शंकर डे, सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनकर भागने की थी कोशिश

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में राम प्रताप प्रसाद हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस और आरोपी शंकर डे उर्फ पिंकू डे के बीच मुठभेड़ हो गई. इस जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 14, 2026, 09:25 AM IST | Updated: Oct 14, 2026, 09:34 AM IST
Image Credit: धनबाद पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ (zee media)
Join

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में राम प्रताप प्रसाद हत्याकांड की जांच के दौरान धनबाद पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान आरोपी शंकर डे उर्फ पिंकू डे के पैर में गोली लगी. पुलिस ने उसे मैथन से गिरफ्तार किया था. इसके बाद हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए उसे टुंडी के मनियाडीह ले जाया गया. पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी ने एक सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की और फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी. घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया
ग्रामीण एसपी मो. याकूब ने बताया कि अगस्त महीने में गोंदूडीह ओपी क्षेत्र से राम प्रताप प्रसाद के लापता होने की शिकायत मिली थी. उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया था कि वह दो दिनों से घर नहीं लौटे हैं. शिकायत में शंकर डे पर संदेह जताया गया था. इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी. इसी क्रम में मैथन के पास उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में शंकर डे ने राम प्रताप की हत्या की बात स्वीकार की.

ये भी पढ़ें: एक ही घर के 7 चिराग बुझ जाने से दहला वैशाली: नाव पलटने से 14 मासूमों की मौत, आक्रोशित लोगों ने जिला प्रशासन और तेजस्वी पर साधा निशाना

पैसे के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद 
जांच में सामने आया कि जून महीने में गोंदूडीह क्षेत्र में हुई लूट की एक घटना को दोनों ने मिलकर अंजाम दिया था. लूट के पैसे के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद शंकर ने कथित तौर पर राम प्रताप की गोली मारकर हत्या कर दी. ग्रामीण एसपी ने यह भी बताया कि पूर्व में मनियाडीह क्षेत्र से एक अज्ञात शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान राम प्रताप प्रसाद के रूप में हुई थी. पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड में शंकर डे की संलिप्तता सामने आई है. दोनों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल होने की जानकारी मिली है.

अन्य मामलों की जांच जारी
फिलहाल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद पुलिस उससे आगे पूछताछ करेगी. हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के साथ-साथ उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि और अन्य संभावित मामलों में संलिप्तता की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट: नितेश कुमार मिश्रा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES