App

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अंतिम मौका, रांची में 18 नवंबर को लगेगा 'एक और अवसर' कैंप

एसआईआर में जिन मतदाताओं का नाम कट गया है या छूट गया है. उनके लिए एक सुनहरा मौका है. रांची में 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक 'एक और अवसर' कैंप लगेगा. इसके लिए राजनीतिक दलों की बैठक होगी.

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अंतिम मौका, रांची में 18 नवंबर को लगेगा 'एक और अवसर' कैंप
Image Credit: रांची में 18 नवंबर को लगेगा 'एक और अवसर' कैंप (Photo-AI)

रांची में 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक 'एक और अवसर' कैंप लगेगा. विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के तहत आयोजित इस विशेष कैंप में मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों को नाम जुड़वाने का मौका मिलेगा. 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके नागरिक फॉर्म-6 भर सकेंगे. इस दौरान बीएलओ (BLO) और राजनीतिक दलों के बीएलए-2 (BLA-2) की छठी एवं अंतिम बैठक भी होगी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की है.

इधर, भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग के इस 'एक और अवसर' अभियान पर कहा कि चुनाव आयोग की पूरी कोशिश है कि किसी भी वैध मतदाता का नाम न छूटे, लेकिन एक भी अवैध मतदाता का नाम न जुड़े. बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि नाम जुड़वाने के लिए एक समय सीमा दी गई है, लेकिन जिनके नाम छूट गए हैं, उन्हें हताश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह प्रक्रिया लगातार चलती रहती है. हालांकि, यह उन घुसपैठियों के लिए खतरे की घंटी है, जिनके नाम कटने से कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को बेचैनी हो रही है.

बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत सभी राजनीतिक दलों की बैठक हुई है, जिसमें यह तय हुआ है कि 18 नवंबर को मतदान केंद्रों पर बीएलए-2 (BLA-2) और बीएलओ की बैठक होगी. जिन लोगों के नाम कट रहे थे, वे फिर से गणना प्रपत्र भर सकते हैं. वहीं, जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे फॉर्म-6 के तहत आवेदन कर सकते हैं.

कांग्रेस ने लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है. कांग्रेस नेता किशोर शाहदेव ने कहा कि अभी भी लाखों नोटिसों का निपटारा बाकी है. कांग्रेस ने यह भी कहा कि उनके काफी प्रयासों के बाद समय बढ़ाया गया था, इसलिए सभी को इसका लाभ लेना चाहिए.

इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने एक बार फिर पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को मजाक बनाकर रख दिया गया है. 'पहला मौका', 'आखरी मौका'- यह सब क्या हो रहा है? पहले भी गहन पुनरीक्षण हुआ है, लेकिन इस बार नाम काटने का टास्क दिया गया है. जिस मंशा के साथ इस प्रक्रिया की शुरुआत हुई.

जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि त्रुटिपूर्ण वही है, क्योंकि राजनीतिक ताकतों से मिले आदेशों का अनुपालन हो रहा है. आज पूरा चुनाव आयोग एक व्यक्ति की वजह से कटघरे में है. चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी की मंशा भले ही अपने विरोधियों का नाम काटने की हो, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे. अगर नाम कटेगा, तो आर-पार की लड़ाई होगी.

रिपोर्ट: कामरान जलीली

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More