App

734 करोड़ का GST घोटाला: जमशेदपुर में ED की रेड, कारोबारी देवड़ा और जायसवाल पर एक्शन

GST फर्जी इनवॉइस मामले में ईडी ने जमशेदपुर और पश्चिम बंगाल में रेड की. ईडी ने जमशेदपुर के तीन ठिकानों पर सुबह-सुबह कार्रवाई की. अकाउंटेंट और कारोबारी के ठिकानों पर ED ने दबिश दी.

734 करोड़ का GST घोटाला: जमशेदपुर में ED की रेड, कारोबारी देवड़ा और जायसवाल पर एक्शन
Image Credit: जमशेदपुर के तीन ठिकानों पर ED की कार्रवाई (फोटो- वीडियो ग्रैब)

734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रांची टीम ने 30 सितंबर, 2026 बुधवार सुबह झारखंड के जमशेदपुर और पश्चिम बंगाल में एक साथ छापेमारी शुरू की. जांच एजेंसी की कार्रवाई जमशेदपुर के तीन और पश्चिम बंगाल के चार ठिकानों पर चल रही है.

इन कारोबारियों पर हो रही कार्रवाई
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कोलकाता के कारोबारी शिव कुमार देवड़ा और अन्य आरोपियों से जुड़े मामले की जांच के क्रम में की जा रही है. ईडी की टीम जिन ठिकानों पर पहुंची है, उनका संबंध ज्ञान चंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल, उनके अकाउंटेंट संजय पारिख और अन्य संबंधित लोगों से बताया जा रहा है.

नकली जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने का आरोप
जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर ईडी को कथित तौर पर पता चला कि वास्तविक माल की आपूर्ति किए बिना ऐसी कंपनियों से इनवॉइस हासिल किए गए, जिनके अस्तित्व पर सवाल हैं. इन फर्जी इनवॉइस के माध्यम से नकली जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने का आरोप है.

वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्डों की जांच
छापेमारी के दौरान ईडी की टीमें संबंधित परिसरों में दस्तावेजों, कारोबारी रिकॉर्डों और अन्य कागजातों की जांच कर रही हैं. जांच एजेंसी की ओर से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्डों की भी पड़ताल किए जाने की बात सामने आ रही है.

छापेमारी और भी हो सकते हैं बड़े खुलासे
हालांकि, छापेमारी के दौरान अब तक क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी ईडी की ओर से जारी नहीं की गई है. कार्रवाई पूरी होने के बाद जांच एजेंसी की ओर से बरामदगी और जांच से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किए जाने की संभावना है.

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है. रांची की टीम ने जमशेदपुर के तीन ठिकानों पर छापेमारी की है.

रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More