SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

GST में किया खेल, पहुंच गए जेलः जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल और बेटे को ED ने देररात किया गिरफ्तार

ईडी ने अपनी कार्रवाई के दौरान ज्ञानचंद जायसवाल की कंपनियों के बैंक खातों, वास्तविक खरीद-बिक्री के चालान, जीएसटी रिटर्न फाइल्स, वित्तीय लेनदेन और निवेश संबंधी तमाम कागजात जब्त किए हैं. GST में खेल किए जाने के अहम सबूत मिलने के बाद ED ने देर रात कारोबारी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया.

Edited By K. Raj Mishra
Published: Oct 01, 2026, 07:30 AM IST | Updated: Oct 01, 2026, 07:54 AM IST
Image Credit: जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल और उनके बेटे की हुई देर रात गिरफ्तारी (Zee Media)
Join

झारखंड में सामने आए 734 करोड़ रुपये के जीएसटी (GST) घोटाले में ED ने बुधवार (30 सितंबर) को जमशेदपुर के स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल के ठिकानों पर छापा मारा था. जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर में एक साथ छापेमारी के दौरान ED को कई अहम सबूत हाथ लगे हैं, जिसके चलते ज्ञानचंद जायसवाल और उनके बेटे को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद दोनों का एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराया गया. अस्पताल में पिता-पुत्र ने हंगामा करते हुए खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाया. ज्ञानचंद जायसवाल ने कहा कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है और उन्हें दवा नहीं दी जा रही है. हालांकि, ईडी की टीम उन्हें अपने साथ रांची ले गई. अब ईडी की ओर से गिरफ्तारी और जांच को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है.

जून 2024 में सामने आया था यह खेल

बता दें कि ज्ञानचंद जायसवाल पहले भी जून 2024 में  55.66 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) मामले में जेल जा चुके हैं. उस वक्त जांच के दौरान जय भोलानाथ कंपनी, मां शारदा एंडेवर, मेकर्स कास्टिंग, केदारनाथ ट्रैक्सीन और ज्ञानदीप आयरन जैसी शेल (मुखौटा) कंपनियों के तार जुड़े मिले थे. जांच अधिकारियों ने पाया था कि बिना माल (लौह स्क्रैप) की वास्तविक सप्लाई किए सिर्फ कागजी इनवॉइस जारी कर करोड़ों रुपये का अनुचित लाभ उठाया गया था. इस केस में उन्हें जमानत मिलने के बाद ईडी ने पीएमएलए (PMLA) के तहत मनी ट्रेल की जांच अपने हाथ में ली थी.

CRPF जवानों की घेराबंदी में चली छापेमारी

इसी कड़ी में ईडी की टीम नेज्ञानचंद जायसवाल से जुड़े तीन ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया. होटल सोनेट के सामने स्थित ज्योति अपार्टमेंट में ज्ञानचंद जायसवाल के आवास-सह-कार्यालय की तलाशी ली गई. इसके अलावा केएन रोड स्थित बीएस टावर के ग्राउंड फ्लोर पर कारोबारी के फ्लैट और उनके अकाउंटेंट संजय पारेख के ठिकाने पर भी ईडी की टीम पहुंची. छापेमारी में ईडी के करीब 50 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे. सुरक्षा के लिए सभी ठिकानों पर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया था.

अब पिता-पुत्र से की जा रही पूछताछ

टीम ने दस्तावेजों, कारोबारी लेन-देन और अन्य रिकॉर्ड की सघन जांच की तथा संबंधित लोगों से पूछताछ भी की. इसी मामले में कोलकाता के दो ठिकानों पर भी ईडी ने कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई झारखंड में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर फर्जी कंपनियों और बिलों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने से जुड़े 734 करोड़ रुपये के मामले की जांच के तहत की गई है. ईडी अब गिरफ्तार पिता-पुत्र से पूछताछ कर मामले में वित्तीय लेन-देन और अन्य संभावित कड़ियों की जांच करेगी.

रिपोर्ट- रंजीत ओझा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES