SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धनबाद CO को जान से मारने की धमकी: बिहार के नंबर से आया 1 करोड़ की रंगदारी का मैसेज, FIR दर्ज

धनबाद CO से व्हाट्सएप पर 1 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. पैसे नहीं देने पर गोली मारने की धमकी भी दी गई है. CO रामप्रवेश कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

Edited By Shailendra
Published: Sep 25, 2026, 03:48 PM IST | Updated: Sep 25, 2026, 04:01 PM IST
Image Credit: धनबाद के सीओ राम प्रवेश कुमार से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

धनबाद सदर अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार से व्हाट्सएप मैसेज के जरिए से एक करोड़ रुपये की रंगदारी राशि की मांग किए जाने का मामला सामने आया है. रकम नहीं देने पर उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी गई. मामले को लेकर अंचलाधिकारी ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

बिहार के नंबर से आया रंगदारी का मैसेज
सीओ ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 14 सितंबर 2026 की शाम करीब 7 बजकर 11 मिनट उनके मोबाइल नंबर पर 8935820697 से व्हाट्सएप मैसेज भेजकर एक करोड़ रुपये की मांग की गई. मैसेज में रकम एसबीआई राजगंज शाखा के खाता संख्या 30723845682 में जमा करने को कहा गया था. पैसे नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई.

करीब नौ दिन पहले तक यह नंबर था सक्रिय
सीओ ने आवेदन में राजू पर संदेह जताते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई, वह बिहार का है और मनीष गोला के नाम पर जारी है. पुलिस के अनुसार, करीब नौ दिन पहले तक यह नंबर सक्रिय था. पुलिस को आशंका है कि सिम फर्जी दस्तावेज के आधार पर लिया गया हो सकता है.

धनबाद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी
इस मामले में सीओ रामप्रवेश कुमार ने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार किया. उन्होंने बताया कि शिकायत धनबाद थाना में की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. अंचलाधिकारी ने पुलिस को धमकी से संबंधित व्हाट्सएप संदेश की प्रति भी उपलब्ध कराई है. शिकायत मिलने के बाद धनबाद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

एक करोड़ रुपये की मांग के पीछे उनकी मंशा क्या थी?
वहीं, पुलिस अब धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और बताए गए बैंक खाते की जानकारी जुटा रही है. साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी के पीछे कौन लोग हैं और एक करोड़ रुपये की मांग के पीछे उनकी मंशा क्या थी?

रिपोर्ट: नितेश मिश्रा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES