)
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर झारखंड दिखाई दे रहा है. बीते दिन यानी कल (28 अक्टूबर, 2026) भी राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई. वहीं, बारिश के कारण राज्य में ठंड भी होने लगी है. आज के मौसम की बात करें, तो मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर के लिए भी राज्य के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं किन जिलों में बारिश होगी और तापमान कैसा रहेगा-
झारखंड के मौसम को लेकर मौसम विभाग की तरफ से 29 अक्टूबर 2026 के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है. जारी अपडेट के अनुसार, राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश, वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग ने येलो और ओरेंज अलर्ट भी जारी किया है. वहीं, करवा चौथ पर बादलों के छाए रहने से चांद को देखने में परेशानी हो सकती है.
मौसम विभाग की मानें, तो आज से लेकर 31 अक्टूबर तक गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान गर्जन (Thunderstorm), बिजली चमकने (Lightning) और 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इन जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, बोकारो, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम.
मौसम विभाग ने कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा और धनबाद में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान इन जिलों में भी वज्रपात, बिजली चमकने और 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.