SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मैनेजर के केबिन में घुसे और सटा दी पिस्तौल, गिरिडीह में दिनदहाड़े डकैती, यूको बैंक से 10 लाख कैश, 3-4 करोड़ के जेवरात लूटे

गिरिडीह में गुरुवार को दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में डकैती का वारदात सामने आई है. यहां पर पुलिस थाना से 100 मीटर दूर यूको बैंक से 10 लाख नकद और 3-4 करोड़ के जेवरात अपराधियों ने लूट लिया. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 05, 2026, 06:16 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 06:32 PM IST
Image Credit: गिरिडीह में दिनदहाड़े डकैती, यूको बैंक से 10 लाख कैश, 3-4 करोड़ के जेवरात लूटे (Z News)
Join

गिरिडीह जिले के राजधनवार में 5 नवंबर गुरुवार को भीषण डकैती की घटना हुई. धनवार बाजार स्थित यूको बैंक में अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया. करीब 10 लाख रुपये नकद और तीन से चार करोड़ रुपये के जेवरात की डकैती होने की बात कही जा रही है. घटना के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. जांच-पड़ताल जारी है. पूरे इलाके में पुलिस ने घेराबंदी कर दी है.

पुलिस थाना के सामने ही है बैंक और हो गई लूट

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह बैंक धनवार थाना के ठीक सामने, थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर बीच बाजार में स्थित है. इसके बावजूद अपराधियों ने बेखौफ होकर फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया.

दो बाइक पर आए थे पांच अपराधी, सभी के पास था हथियार

हथियार के बल पर पांच अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. सभी अपराधी दो बाइक पर सवार होकर आए थे. एक अपराधी हेलमेट लगाए हुए था, जबकि बाकी चार नकाब पहने हुए थे. सभी के पास हथियार था.

पहले मैनेजर को बनाया निशाना, फिर सबको बंधक बनाया

अपराधी सबसे पहले मैनेजर के केबिन में घुसे और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दिया. इसके बाद उन्होंने बैंक के मैनेजर, कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर एक जगह बंद कर दिया. सभी के चेहरे और हाथ में सेलोटेप चिपका दिया गया. इसके बाद अपराधियों ने मैनेजर से गोल्ड रखे हुए लॉकर की चाबी लेकर सारा सोना निकाल लिया और फिर कैश भी लूट लिया. कुछ ग्राहकों से भी पैसे छीने जाने की बात सामने आई है.

बैग में सोना भरकर भागे, डीवीआर भी ले गए

अपराधी बैग में सोना भरकर भागते हुए देखे गए हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बैंक के सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी लेकर भाग गए, ताकि सबूत न मिल सके. हालांकि, सीसीटीवी कैमरे में उनकी तस्वीर कैद हो गई है. एसपी डॉ. विमल कुमार ने कहा कि घटना में प्रयुक्त की गई दो बाइक को पुलिस की टीम ने बरामद कर लिया है. पूरे इलाके में नाकेबंदी की गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

रिपोर्ट: मृणाल सिन्हा

यह भी पढ़ें: धनबाद सांसद बनकर पुणे के कारोबारी से 12 लाख की ठगी, क्राइम ब्रांच ने आरोपी बबलू को दबोचा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES