SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन: पैतृक गांव नेमरा में आज 12 बजे होगा अंतिम संस्कार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां का निधन हो गया, जिससे राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है. स्वर्गीय रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे रामगढ़ के उनके पैतृक गांव नेमरा में किया जाएगा.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 08, 2026, 06:51 AM IST | Updated: Oct 08, 2026, 07:11 AM IST
Image Credit: सीएम हेमंत सोरेन की मां का निधन (फाइल फोटो)
Join

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार (7 अक्टूबर, 2026) को निधन हो गया. आज दिन के 12 बजे उनके पैतृक गांव नेमरा, रामगढ़ में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. सीएम हेमंत ने अपनी मां के निधन पर सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- बाबा के जाने के बाद मां ही मेरी सबसे बड़ी छांव थीं. आज वह छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं, मां.

बता दें कि रूपी सोरेन के निधन से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है. उनके निधन पर झारखंड के राज्यपाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.

इन नेताओं ने एक्स पर पोस्ट कर जताया शोक
राज्यपाल संतोष गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री और उनके पूरे परिवार के साथ हैं. राज्यपाल ने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी के निधन की सूचना से वह अत्यंत दुखी हैं. उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

मंत्री इरफान अंसारी ने रूपी सोरेन के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि यह झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पूरे सोरेन परिवार के साथ हैं. अंसारी ने कहा कि वह स्वयं अस्पताल में हैं और वहीं से लगातार परिवार के संपर्क में हैं. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और हेमंत सोरेन सहित पूरे परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि रूपी सोरेन के निधन से परिवार ने स्नेह और ममता से भरी एक मातृशक्ति को खो दिया है. उन्होंने कहा कि उनका जाना परिवार सहित उन सभी लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है, जिन्हें उनका स्नेह और आत्मीयता मिली. योगेंद्र प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की.

यह भी पढ़ें: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, राज्य में शोक की लहर

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी संदेश में रूपी सोरेन को संघर्ष, त्याग और धैर्य की प्रतीक बताया. पार्टी ने कहा कि शिबू सोरेन के निधन के बाद भी रूपी सोरेन उनके संघर्षों में साथ खड़ी रहीं. उनके निधन को झारखंड समेत देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए पार्टी ने कहा कि एक मां का साया उठ जाना हेमंत सोरेन, उनके परिवार, झामुमो के कार्यकर्ताओं और पूरे झारखंड के लिए अत्यंत पीड़ादायक है. पार्टी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की माताजी रूपी सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं हेमंत सोरेन जी और पूरे सोरेन परिवार के साथ हैं.

-आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES