SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के विभागों का आवंटनः CM हेमंत सोरेन ने किस अनुच्छेद का इस्तेमाल करके संभाली पूरी जिम्मेदारी?

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पास रहे विभागों का आवंटन कर दिया है. सीएम ने अनुच्छेद 166(3) से मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए दिवंगत मंत्री के तीनों विभागों की जिम्मेदारी खुद उठाने का फैसला लिया है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Sep 20, 2026, 10:46 AM IST | Updated: Sep 20, 2026, 11:23 AM IST
Image Credit: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के विभागों का हुआ आवंटन (File Photo- Zee Media)
Join

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के 14 दिनों बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके विभागों का आवंटन कर दिया है. अब मुख्यमंत्री खुद ही उनके (सुदिव्यु कुमार) के तीनों विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे. मंत्रिमंडल निर्वाचन एवं समन्वय विभाग की ओर से इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है. अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री अपने मौजूदा विभागों के अलावा अब उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास और पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का कामकाज भी देखेंगे. बता दें कि 6 सितंबर को मंत्री पद पर रहते हुए सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था. वे हेमंत सोरेन सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के साथ नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला-संस्कृति तथा खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग संभाल रहे थे.

मुख्यमंत्री ने खुद उठाई तीनों विभागों की जिम्मेदारी

उनके आकस्मिक निधन के बाद ये तीनों विभाग रिक्त हो गए थे और इन विभागों से संबंधित कामकाज नहीं हो रहा था. जिसके चलते सीएम हेमंत सोरेन ने संविधान के अनुच्छेद 166(3) से मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कार्यपालिका नियमावली-2000 के नियम 6(1) के तहत विभागों का आवंटन कर दिया है. सरकार ने दिवंगत मंत्री के सभी विभागों की खुद ही उठा ली है. नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी. सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में साफ कहा गया कि दूसरे मंत्रियों को आवंटित विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

6 सितंबर को हार्ट अटैक से हुआ था निधन

बता दें कि गिरिडीह सदर विधानसभा सीट से विधायक और हेमंत सोरेन सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सुदिव्य कुमार सोनू ने 6 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था. हार्ट अटैक आने पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्तपाल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी थी. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया था दुख

सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गहरा झटका लगा था. सीएम सोरेन ने अपना दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर कहा था कि मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्री सुदिव्य कुमार का जाना मेरे व्यक्तिगत जीवन में ऐसी शून्यता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES