SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मनीष को बचाना है तो बचा लीजिए': पिता ने दर्ज कराई FIR, रांची में बीटेक छात्र की मौत के मामले में नया मोड़

रांची में बीटेक छात्र मनीष कुमार की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. छात्र मनीष के पिता ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि व्हाट्सऐप मैसे आया था, जिसमें लिखा था कि मनीष को बचाना है तो बचा लीजिए.

Edited By Shailendra
Published: Oct 15, 2026, 05:09 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 05:22 PM IST
Image Credit: रांची में बीटेक छात्र की मौत के मामले में नया मोड़ (Photo-AI)
Join

रांची स्थित झारखंड राय यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र मनीष कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नया मोड़ आया है. छात्र के पिता हुसैनी साव ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए नामकुम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला था मनीष का शव

मनीष का शव 14 अक्टूबर, 2026 दिन बुधवार को नामकुम थाना क्षेत्र के राजाउलातू स्थित डाबर टोली में उसके किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला था. हजारीबाग जिले के पेटो गांव निवासी 20 वर्षीय मनीष झारखंड राय यूनिवर्सिटी में बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पांचवें सेमेस्टर का छात्र था. वह विश्वविद्यालय के पास किराये के कमरे में रहता था.

मैसेज भेजने के कुछ देर बाद उसे डिलीट कर दिया: पिता का दावा

पिता के अनुसार, घटना से एक दिन पहले मंगलवार को परिवार के मोबाइल पर एक व्हाट्सऐप संदेश आया था, जिसमें लिखा था कि मनीष को बचाना है तो बचा लीजिए. पिता का दावा है कि मैसेज भेजने के कुछ देर बाद उसे डिलीट कर दिया गया. प्राथमिकी के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे परिवार को फोन कर मनीष की मौत की सूचना दी गई. इसके बाद परिजन उसके कमरे पर पहुंचे.

मनीष का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला

पिता ने कमरे में बेटे के गले में रस्सी बंधी होने और पास में टूटी हुई टेबल मिलने का जिक्र करते हुए आशंका जताई है कि उसकी हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई हो सकती है. जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह कमरे से बदबू आने पर आसपास के किरायेदारों को संदेह हुआ. दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर उसे तोड़ा गया, जिसके बाद मनीष का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला.

छात्र का मोबाइल फोन और स्मार्टवॉच जब्त

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और छात्र का मोबाइल फोन और स्मार्टवॉच जब्त कर ली. पुलिस के अनुसार, शव दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका है. मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में थम नहीं रहा छात्रों की मौतों का सिलसिला: 12 दिनों में 4 शव हॉस्टल के कमरे से मिले, रांची से गिरिडीह तक हाहाकार

रांची में 4 दिनों में यह दूसरी घटना, इंजीनियरिंग छात्र की मौत

बता दें कि रांची में चार दिनों के भीतर इंजीनियरिंग के छात्र की मौत का यह दूसरा मामला है. इससे पहले रविवार रात भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची के प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य कुमार का शव छात्रावास के कमरे में मिला था. उस घटना के बाद विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया था और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की थी.

इनपुट: आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES