SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लंबे इलाज के बाद विधानसभा पहुंचे बसंत सोरेन, अध्यक्ष ने किया स्वागत; मां के निधन के वक्त भी नहीं थे मौजूद

लंबे इलाज के बाद दुमका से विधायक और सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन विधानसभा पहुंचे. इस दौरान स्पीकर ने उनका स्वागत किया. साथ ही, सभी सदस्यों ने मेज थपथपाई.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 27, 2026, 11:12 IST | Updated: Nov 27, 2026, 11:39 IST
Image Credit: दुमका विधायक बसंत सोरेन (वीडियो ग्रैब)
Join

झारखंड विधानसभा के सदन में एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने सियासी माहौल के बीच भावनाओं की एक अलग तस्वीर पेश की. लंबे समय से बीमार चल रहे झारखंड के विधायक बसंत सोरेन इलाज के बाद एक बार फिर सदन पहुंचे. उनके सदन में पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने उनका स्वागत करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की. अध्यक्ष ने कहा कि इलाज के बाद बसंत सोरेन सदन में पहुंचे हैं, यह खुशी की बात है.

मेज थपथपाकर सभी ने जाहिर की खुशी

उन्होंने कहा कि वह उनके पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करते हैं. अध्यक्ष के इस संबोधन के बाद सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने मेज थपथपाकर खुशी जाहिर की. वहीं, अध्यक्ष के स्वागत के बाद बसंत सोरेन ने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान एक भावुक दृश्य भी देखने को मिला. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और बसंत सोरेन की भाभी कल्पना सोरेन अपनी जगह से उठकर उनके बगल में आकर बैठ गईं.

बता दें कि बसंत सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे हैं. अपनी मां के निधन के दौरान भी वे झारखंड में मौजूद नहीं थे. वहीं, वे बीते दिन (26 नवंबर, 2026) को मास्क लगाकर विधानसभा पहुंचे और MMDR पर चर्चा में शामिल हुए.

MMDR संशोधन कानून वापस लेने का संकल्प पारित

झारखंड विधानसभा ने केंद्र के एमएमडीआर संशोधन कानून को वापस लेने की मांग का संकल्प प्रस्ताव पारित कर दिया है. विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र (25 और 26 नवंबर, 2026) के दूसरे दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह प्रस्ताव रखा था, जिसपर हुई चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति राज्य का अधिकार है, भीख नहीं.

सीएम हेमंत ने कहा कि राज्य ने खनिज संपदा से होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी. जब राज्य की मांग तेज हुई, तो केंद्र कानून में संशोधन लेकर आ गया. उन्होंने कहा क्षतिपूर्ति की राशि हमारा हक है. यह राशि राज्य के खजाने में अतिरिक्त पैसा आने का मामला नहीं, बल्कि खनन से हुए नुकसान की भरपाई है. SIR की प्रक्रिया पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार इसका विरोध नहीं करती, लेकिन इसके तरीके में स्थानीय परिस्थितियों का ध्यान रखा जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: 'खनिज संपदा की क्षतिपूर्ति हमारा हक, भीख नहीं', झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन का केंद्र पर हमला

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES